एक्सप्लोरर

कुल्लू में पेड़ गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया शोक, घायल अस्पताल में भर्ती

Kullu Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां कई गाड़ियों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, कुल्लू एसपी ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के गुरूद्वारा मणिकर्ण साहिब के समीप भू-स्खलन और पेड़ गिरने की घटना के कारण छह लोगों की मौत पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख जताया है. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन कुल्लू को घटना स्थल पर तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को बेहतरीन उपचार और हर संभव सहायता प्रदान की जाए.  बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कूल्लू विकास शुक्ला मौके की ओर रवाना हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मणिकर्ण गुरुद्वारा के सामने वाली सड़क के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी वाले, एक सूमो सवार और तीन पर्यटक दब गए. हादसे में छह लोगों की मौत हुई है.

आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ से पेड़ जड़ सहित गिरा गया और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित रूप से निकालने की कोशिश में जुट चुका है. 

कुल्लू के एमएलए सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास खोखला पेड़ गिरने से लोग घायल हुए हैं. घायलों में चार लोग बाहर के हैं और दो लोकल हैं. शुरुआती रूप में यही कहा जा सकता है कि काफी हाइट से खोखला पेड़ गिरा है. इसकी वजह से जो रास्ते पर रेहड़ी लगाते हैं वे लोग भी घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर प्रशासन के लोग मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में बढ़ा माननीयों का वेतन-भत्ता, कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget