एक्सप्लोरर

हिमाचल में बढ़ा माननीयों का वेतन-भत्ता, कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, की ये मांग

Himachal MLAs Salary Hike: हिमाचल में विधायकों की सैलरी बढ़ने पर कर्मचारियों ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक हो गई है. इसलिए सत्ता पक्ष और विपक्ष एकजुट हो गया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और मुख्यमंत्री की सैलरी बढ़ाने को मंजूरी मिल गई. बजट सत्र  (Budget Session) के अंतिम दिन संशोधन विधेयक सदन से निर्विरोध पारित हो गया.

माननीयों के वेतन-भत्ते में इजाफे के बाद कर्मचारी वर्ग ने मोर्चा खोल दिया है. कर्मचारियों ने सरकार से लंबित देनदारियों को जारी करने की मांग उठाई.

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शनिवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन भत्तों में 24 से 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

वीरेंद्र चौहान ने तर्क दिया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक है. इसलिए माननीयों के वेतन भत्ते बढ़ाए गए हैं. हालांकि बढ़ोतरी का सही आंकड़ा नोटिफिकेशन आने के बाद पता चलेगा.

सरकार के खिलाफ मुखर हुआ कर्मचारी महासंघ

उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने का असर माननीयों के साथ सरकारी कर्मचारियों पर भी पड़ा है. ऐसे में कर्मचारियों की करोड़ों की लंबित देनदारियों का भी सरकार भुगतान करे.

चौहान ने बताया कि 16 साल बाद भी सिर्फ कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हुई, भत्तों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. पहले पंजाब की तर्ज पर पे-कमीशन मिलता था. 2022 में केंद्र की तर्ज पर वेतन देने की शुरुआत हुई.

माननीयों के वेतन-भत्ते में इजाफे का उठाया मुद्दा

नए बदलाव से हिमाचल के कर्मचारी पंजाब की तुलना में काफी पिछड़ गए हैं. उन्होंने बताया कि 2023 से डीए की चार किश्तें और महंगाई भत्ते का एरियर लंबित है. ऐसे में कर्मचारियों की निगाहें भी अब सरकार पर टिकी हुई हैं.

सरकार कर्मचारियों के डीए एरियर को भी जारी करे. प्रदेश के एक कर्मचारी की 5 लाख से ज्यादा की देनदारियां लंबित है. वीरेंद्र चौहान ने चेतावनी दी कि सात अप्रैल को कर्मचारियों का सम्मेलन होगा. सम्मेलन में सरकार के खिलाफ रूपरेखा तैयार की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन, सुक्खू सरकार ने की थी सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
'राहुल गांधी भगोड़े...', विपक्ष के वॉकआउट पर कंगना रनौत का बयान
बारिश के बीच मंडी-कुल्लू हाईवे पर लैंडस्लाइड, सड़कों पर लगा जाम
बारिश के चलते मंडी-कुल्लू हाईवे पर लैंडस्लाइड, सड़कों पर लगा जाम
'सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी...', विपक्ष के वॉकआउट पर बोलीं कंगना रनौत
'सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी...', विपक्ष के वॉकआउट पर बोलीं कंगना रनौत

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget