एक्सप्लोरर

Himachal: शिमला के भट्टाकुफर में खाई में जा गिरी कार, हादसे में दो युवकों की मौत

HP News: शिमला के भट्टाकुफर इलाके में शिव मंदिर के नजदीक एक कार खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है. दोनों जिला शिमला के चौपाल के रहने वाले थे.

Car Accident in Shimla: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) के भट्टाकुफर इलाके में शिव मंदिर के नजदीक एक दर्दनाक हादसे (Shimla Road Accident) से इलाके में हडकंप मच गया. शनिवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर एक कार खाई में जा गिरी. इस गाड़ी में दो युवक सवार थे. हादसे में दोनों की ही मौत हो गई है. मृतकों की पहचान रितिक और प्रियांशु के रूप में हुई. यह दोनों जिला शिमला के चौपाल के रहने वाले थे. जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो मौके पर तुरंत स्थानीय ढली थाना की टीम के साथ एसडीआरएफ को भेजा गया. मामले की पुष्टि थाना ढली के एसएचओ विरोहन नेगी ने की है.

खाई में जा गिरी कार

सड़क से खाई में गिरी कार पलटे खाकर नीचे जा गिरी. सड़क से गिरने के चलते गाड़ी छत के बल जाकर टिक गई. दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी का नंबर HR-26CB-0854 है. इसकी वजह से दोनों युवाओं को गाड़ी से बाहर निकलने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. एक युवक को पहले बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. हालांकि अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है.

पहाड़ों में सावधानीपूर्वक करें ड्राइव

पहाड़ों में ड्राइविंग करना के लिए सतर्कता बरतना बेहद जरूरी होता है. रोड पर कई ऐसे पॉइंट हैं, जहां पैराफिट भी नहीं हैं. ऐसे में गाड़ी के अनियंत्रित होने पर उसके सड़क से नीचे खाई में गिरने का खतरा बढ़ जाता है. सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी है कि नियमों का सख्ती से पालन किया जाए और कार को कम से कम स्पीड में चलाया जाए.

Himachal Pradesh: राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर अनुराग ठाकुर का तंज, कहा- 'जो आपस में ही न्याय नहीं...'

Ankush Dobhal

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget