एक्सप्लोरर

Himachal News: सदन में आउसोर्सकर्मियों की सेवा खत्म करने पर पक्ष-विपक्ष में हुई नोकझोंक, जानिए CM सुक्खू ने क्या कहा?

Himachal Budget Session: बजट सत्र के दौरान राकेश जम्वाल के आउटसोर्स कर्मचारियों के भर्ती को लेकर पूछे गए सवाल का नेता प्रतिपक्ष जयराम रमेश ने पैरवी की. उन्होंने भी दोबारा बहाली की मांग की है.

Himachal Pradesh Budget Session 2024-25: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन आउटसोर्स कर्मचारी के मुद्दे पर सदन तपता हुआ नजर आया. विपक्ष के सदस्य राकेश जम्वाल ने प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सेवा देने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सवाल किया था. राकेश जम्वाल ने सरकार से सवाल पूछा था कि प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सरकार की ओर से कितने स्वास्थ्य कर्मियों को आउटसोर्स के आधार पर भर्ती किया गया है. उन्होंने पूछा कि क्या इन आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को सरकार ने नौकरी से हटा दिया है? अगर हां, तो क्या सरकार इन्हें दोबारा रोजगार देने का विचार रखती है या नहीं? 

तारांकित प्रश्न- 1371 के जवाब में हिमाचल प्रदेश सरकार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सरकार ने 1 हजार 916 स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती किया गया था. इनमें स्वास्थ्य विभाग में 641 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में 1 हजार 275 स्वास्थ्य कर्मियों को आउटसोर्स के आधार पर भर्ती किया गया था. इन आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं 30 सितंबर 2023 तक ली गई. साथ ही सरकार ने यह भी बताया कि इन स्वास्थ्य कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने का सरकार विचार नहीं रखती है. राज्य सरकार के इस जवाब के बाद हजारों आउटसोर्स कर्मचारी के हाथ निराशा लगी है.

'कोरोना वॉरियर्स ने विकट परिस्थिति में किया काम'
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से मिले इस जवाब के बाद अनुपूरक प्रश्न करते हुए राकेश जम्वाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान काम करने वाले इन आउटसोर्स कर्मचारी ने विकट परिस्थिति में काम किया. जब बेटा भी पिता के देह को छूने से इनकार कर देता था, उस वक्त इन कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा के साथ काम किया. ऐसे में सरकार को उनकी सेवाएं बहाल करने पर विचार करना चाहिए. साथ ही राकेश जम्वाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल का एक साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को भी दोबारा शुरू करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि बीते बजट सत्र में भी उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से यह मांग उठाई थी, लेकिन अब अगला बजट सत्र आ गया और अब तक यह मांग पूरी नहीं हुई है. 

नेता प्रतिपक्ष ने की सेवा बहाल करने की पैरवी
राकेश जम्वाल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी कोरोना काल के दौरान काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा दोबारा शुरू करने की पैरवी की. विपक्ष के सदस्यों का कहना था कि कोरोना काल के दौरान ऐसी स्थिति नहीं थी कि पहले पॉलिसी बनाई जाती और फिर कर्मचारियों को भर्ती किया जाता. उन्होंने भी स्वास्थ्य विभाग के इन आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा दोबारा बहाल करने की बात कही.

'जरूरत पड़ने पर करेंगे विचार'
इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब पूर्व सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारी को भर्ती किया, तब उनके लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई थी. उनकी सेवा जारी रखने के लिए राज्य सरकार के पास कोई पॉलिसी नहीं है. हालांकि मुख्यमंत्री ने बाद में यह आश्वासन दिया की जरूरत पड़ने पर इन कर्मचारियों को दोबारा रखने पर विचार किया जाएगा. हालांकि सरकार की ओर से लिखित जवाब में यह स्पष्ट किया गया है कि सरकार इनकी सेवाओं को दोबारा बहाल का विचार नहीं रखती है.

ये भी पढ़ें:

Himachal Budget Session: शराब की बोतल पर मिल्क सेस से हिमाचल सरकार ने कमाए 90.77 करोड़, जानें- कहां होगी खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा
'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी नहीं...', CM सुक्खू का बड़ा दावा
'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी नहीं...', CM सुक्खू का बड़ा दावा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget