एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Hindutva Card: हिन्दुत्व की राह पर चल रहे अरविंद केजरीवाल! जानें- कब-कब 'हिन्दू हित' की बात की

Arvind Kejriwal Hindutva Card: गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "मेरा जन्म श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ. मुझे भगवान ने एक स्पेशल काम देकर भेजा है. वो है इन 'कंस की औलादों' का नाश करने के लिए."

Arvind Kejriwal Hindutva Card: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और गुजरात (Gujarat) में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर आरोप लग रहे हैं कि हिंदुत्व की राजनीति कर रही है. हालांकि AAP के वरिष्ठ नेताओं ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया गया है.

दरअसल, इस चर्चा ने एक बार फिर उस वक्त जोर पकड़ लिया जब AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के साथ-साथ भगवान गणेश (Lord Ganesha) और मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की तस्वीर छापने की मांग केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) से की है.

दीपावली पूजन के वक्त मन में आए भाव- सीएम
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे इसके लिए जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे. उन्होंने कहा, "मेरी केंद्र सरकार और पीएम से अपील है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है, उसे वैसे ही रहने दें. दूसरी तरफ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाया जाए. इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा. हम ये नहीं कह रहें हैं कि सारे नोट बदले जाएं, लेकिन जो नए नोट छपते हैं, उनके ऊपर ये शुरुआत की जा सकती है और धीरे धीरे करके सर्कुलेशन में ये नए नोट आ जाएंगे." 

सीएम केजरीवाल ने कहा, "दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करते हुए उनके मन में ऐसे भाव आए थे, जिन्हें वे सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं." यहा पहला मौका नहीं है जब अरविंद केजरीवाल ने हिंदुत्व का कार्ड खेला है. इससे पहले भी कई मौकों पर उन्होंने कभी बीजेपी की हार्ड हिंदुत्व की काट में, कभी चुनाव के समय जनता से वोट की चाह में, तो कभी खुद को सच्चा हिंदू साबित करने की राह में, ऐसे काम करते रहते हैं. आईये समझते हैं क्या है आप के हिन्दुत्व की इनसाइड स्टोरी?

अरविंद केजरीवाल ने कब-कब चुनाव से पहले हिन्दुत्व पर बात की?

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले जब अरविंद केजरीवाल आंदोलन किया करते थे, तब उनके भाषणों की शुरुआत 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से होती थी. अब जब वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, तो उनके भाषणों में 'वंदे मातरम' भी जुड़ गया है.
  • अरविंद केजरीवाल खुद को हनुमान और राम भक्त बताते हैं.
  • केजरीवाल 2016 में सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने गुजरात गए थे. इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले वे एक से अधिक बार सोमनाथ जा चुके हैं.
  • साल 2020 में दीपावली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अक्षरधाम में अयोध्या में बन रहे राममंदिर की अनुकृति-रेप्लिका बनाई थी. वहीं पर उन्होंने सपरिवार लक्ष्मी पूजन किया था.
  • पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंटरव्यू के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था.
  • अरविंद केजरीवाल पिछले यूपी चुनावी अभियान के दौरान अयोध्या पहुंचे थे. दीपावाली के मौके पर भी पूजा अर्चना करते दिखाई दिए थे.
  • उत्तराखंड चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने राज्य को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाए जाने का वादा किया था.
  • 2021 में गोवा के चुनाव से पहले केजरीवाल ने वहां के हिंदुओं को मुफ्त में अयोध्या ले जाने की बात कही थी.
  • इस साल ही गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में कहा, "जिस दिन मेरा जन्म हुआ, उस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी थी. मुझे भगवान ने एक स्पेशल काम देकर भेजा है. वो है इन 'कंस की औलादों' का नाश करने के लिए."
  • गुजरात के ही दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है, तो वह भगवान राम के दर्शन के इच्छुक लोगों की अयोध्या यात्रा का पूरा खर्च वहन करेगी.

ये भी पढ़ें- केजरीवाल का हिन्दुत्व कार्ड: नोट पर लक्ष्मी गणेश की लगे तस्वीर, दिल्ली CM पर BJP का पलटवार- ये भगवान की फोटो हटाने वाले लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, 'सरकार ने संवाद का रास्ता...'
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, 'सरकार ने संवाद का रास्ता...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
Mandi News: पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, घरों और खेतों में घुसा पानी, PWD ने क्या कहा?
मंडी: पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, घरों और खेतों में घुसा पानी, PWD ने क्या कहा?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget