एक्सप्लोरर

केजरीवाल का हिन्दुत्व कार्ड: नोट पर लक्ष्मी गणेश की लगे तस्वीर, दिल्ली CM पर BJP का पलटवार- ये भगवान की फोटो हटाने वाले लोग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नोटों पर महात्मा गांधी के साथ ही गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए. अब इस पर विवाद शुरू हो चुका है.

Kejriwal's appeal to PM Modi: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर नेताओं की तरफ से जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है, जिससे लोगों को ध्यान खींचा जा सके. ऐसा ही एक बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया, जिसमें उन्होंने नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग कर दी. अब इस बयान को लेकर खूब विवाद शुरू हो चुका है. बीजेपी ने सीएम केजरीवाल के इस बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पलटवार किया और कहा कि ये लोग भगवान को लगाने वाले नहीं बल्कि हटाने वाले लोग हैं. बीजेपी के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने तो अपने पीछे से ही गांधी जी की फोटो हटा दिया है.

केजरीवाल के बयान पर बीजेपी का पलटवार

दूसरी तरफ, दिल्ली सीएम के इस बयान को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा एक ढोंग करार दिया. उन्होंने कहा कि एक मंत्री देवी-देवताओं का मजाक उड़ा चुके हैं और आज वो हिन्दू बनने की कोशिश कर रहे है. संबित पात्रा ने सवाल पूछते हुए कहा कि ये व्यक्ति किस प्रकार का ढोंग कर रहे हैं? ये वही केजरीवाल जी हैं, जिन्होंने कहा था कि मैं तो उस राम मंदिर में पूजा करने नहीं जाऊंगा. लेकिन आज ये केजरीवाल यू-टर्न ले रहे हैं. स्वास्तिक चिन्ह को झाड़ू मारने का काम किया था. उनका ट्वीट आज भी हमारे पास है, आज वो ही अरविंद केजरीवाल इस तरह की बातें कर रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता ने शराब नीति को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन्होंने एक्साइज ड्यूटी में पैसा कमाया है, जो शराब में घोटाले करते है, इन्हें जनता माफ नहीं करेगाी. इसमें कोई शक नहीं है, महादेव  और राम का आशीर्वाद हिन्दुस्तान पर है. मां का आशीर्वाद नहीं है, ये ठीकरा लक्ष्मी जी पर फोड़ रहे हैं, उन्हे शर्म आनी चाहिए, मां का आशीर्वाद हम सब पर है.

केजरीवाल बोले- नोटों पर लगे गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नोटों पर महात्मा गांधी के साथ ही गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश की करेंसी कमजोर हो रही है तो वहीं अर्थव्यवस्था भी डांवाडोल है. जब भी हम किसी संकट में फंसते हैं तो हम ईश्वर को याद करते हैं. बीते दिनों दीपावली में हम सभी ने श्रीलक्ष्णी और श्रीगणेश की पूजा अर्चना की.

केजरीवाल ने आगे कहा कि ऐसे में मेरी अपील है कि भारतीय करेंसी यानी नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ दूसरी ओर श्रीलक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि नोट पर गांधी जी की तस्वीर जैसी है, वैसे ही रहने दें लेकिन एक तरफ देवताओं की तस्वीर लगाई जाए.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले केजरीवाल का हिन्दुत्व कार्ड: नोट पर गांधी के साथ लगे लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget