एक्सप्लोरर

यमुनानगर में पति-पत्नी और दोस्त का रिश्ता शर्मसार, अवैध संबंधों की वजह से हुईं 2 हत्याएं

Yamuna Nagar Crime: यमुनानगर में डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है.

Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में हुए डबल मर्डर केस ने दोस्ती और पति-पत्नी जैसे पाक रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. बिलासपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप कुमार और उसके दोस्त अनिल कुमार की पत्नी सुनीता दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शुरुआत में यह बताया गया कि प्रदीप और सुनीता की मृत्यु किसी दवा की ओवरडोज के कारण हुई है. मगर सुनीता के परिवार को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी.

प्रदीप और अनिल में थी अच्छी दोस्ती
सीआईए-2 के प्रभारी एसआई राजकुमार ने बताया कि प्रदीप और अनिल अच्छे दोस्त थे और एक साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. इसी दौरान अनिल और प्रदीप की पत्नी सीमा सैनी के बीच अवैध संबंध बन गए. इन संबंधों के कारण दोनों ने अपने जीवनसाथियों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पहले सीमा ने अनिल के साथ मिलकर अपने पति प्रदीप को नशे की दवाइयों की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया, फिर यही खूनी खेल सुनीता के साथ खेला गया. 

प्रदीप को रास्ते से हटाने के बाद अब अनिल की पत्नी सुनीता दोनों को खटक रही थी. ऐसे में अनिल ने अपनी पत्नी सुनीता को भी इसी तरीके से मार डाला. सुनीता के परिजनों ने जब पुलिस को इस मामले की जानकारी दी तो सीआईए-2 ने पूरे केस की गहनता से जांच की और इस खौफनाक डबल मर्डर केस का पर्दाफाश हो गया.

आरोपी अनिल गिरफ्तार, सीमा की तलाश
मामले को लेकर सीआईए-2 के इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और सीमा की तलाश जारी है. इस मामले में यह भी जांच हो रही है कि किस नशीली दवा का इस्तेमाल किया गया और कहां से खरीदी गई. पुलिस का मानना है कि इस केस में कुछ और राज भी सामने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'हरियाणा में रिश्ता करने से पहले पूछते हैं बिजली आती है या नहीं', मनोहर लाल खट्टर ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की एंट्री, सतीश नांदल ने नहीं वापस लिया नामांकन
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की एंट्री, सतीश नांदल ने नहीं वापस लिया नामांकन
Gurugram News: लिव-इन पार्टनर ने महिला से की मारपीट, एसिड फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने महिला से की मारपीट, एसिड फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Panipat News: हरियाणा पानीपत में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे ट्रैक्टर ने 6 साल के मासूम को कुचला, हुई मौत
हरियाणा पानीपत में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे ट्रैक्टर ने 6 साल के मासूम को कुचला, हुई मौत
Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसी 1 सीट! बीजेपी ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी?
हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसा चुनाव! BJP ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget