एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या हरियाणा में तीसरी बार जीतेगी BJP? रणजीत चौटाला ने की बड़ी भविष्यवाणी

Haryana Election 2024: हरियाणा में मंत्री पद से इस्तीफे के बाद रणजीत चौटाला ने कहा कि तीन महीने पहले मैं लोकसभा के लिए योग्य था और आज मैं विधानसभा के लिए भी अयोग्य हो गया. ये मुझे अच्छा नहीं लगा.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा है. टिकट कटने से नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है. इस बीच हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत में विस्तार से अपनी बात रखी.

मैं किसी के रहमो करम से नहीं जीता- चौटाला 

टिकट नहीं मिला तो आपने बीजेपी का साथ छोड़ दिया? इस सवाल पर रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, ''मैं इस हाउस का सबसे पुराना मेंबर हूं. मैं विधानसभा में निर्दलीय जीतकर आया. किसी पार्टी के रहमो करम से नहीं जीतकर आया हूं. मेरा बीजेपी से रिश्ता सिर्फ तीन महीने पहले बना.'' हरियाणा में बीजेपी के हैट्रिक जीत के दावे पर उन्होंने कहा, "इस बार हरियाणा में बीजेपी चली गई तो दोबारा हरियाणा में बीजेपी नहीं आएगी." 

उन्होंने आगे कहा, ''लोकसभा चुनाव में बीजेपी का एक सर्वे था कि रणजीत सिंह सबसे फॉर्मिडेबल कैंडिडेट है, मुझे टिकट दे दिया और मैंने चुनाव लड़ा. बीजेपी से सिर्फ इतना ही रिश्ता था. मैंने तब भी यही कहा था कि मैं विधानसभा का चुनाव लड़ना चाह रहा हूं. मैंने तो इस्तीफा देकर इनके लिए चुनाव लड़ा.'' 

'मेरे कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा'

रणजीत चौटाला ने ये भी कहा कि तीन महीने पहले मैं लोकसभा के लिए योग्य था और आज मैं विधानसभा के लिए भी अयोग्य हो गया. ये मुझे अच्छा नहीं लगा और मैंने इस्तीफा दे दिया. लोगों ने मुझे चुना था. मेरे कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप निर्दलीय चुनाव लड़ो तो मैं लड़ रहा हूं. 

क्या बीजेपी ने आपको घोखा दिया?

क्या बीजेपी ने धोखा दिया? इस सवाल पर चौटाला ने कहा, ''मैं ऐसी लफ्ज का इस्तेमाल नहीं करता हूं कि किसी ने मुझे धोखा दिया. किसी के लिए मैं गालियां निकालनी शुरु करूं, ये मेरी आदत नहीं है. उन्होंने मुझपर विश्वास नहीं किया और मैं अपनी जगह पर वापस आ गया.''

लोकसभा चुनाव में मिली हार पर भी बोले

जब रणजीत चौटाला से पूछा गया कि बीजेपी ने आप पर भरोसा नहीं जताया क्योंकि आप लोकसभा चुनाव हार गए? इस पर उन्होंने कहा, ''मैं लोकसभा का चुनाव लड़ा था, मुझे 5 लाख 10 हजार वोट मिले थे. केवल तीस हजार वोटों से हारा था. ये लोकसभा चुनाव में कोई बड़ी बात नहीं थी. जिन लोगों ने मेरा विरोध किया, मैंने उनके बारे में लिखकर दिया था.''

हरियाणा का फैसला सभी को हिला देता है- चौटाला

उन्होंने आगे कहा, ''हरियाणा राजनीतिक तौर पर बहुत ही जागरुक है. हरियाणा जब भी कोई फैसला करता है, वो सभी को हिला देता है. हरियाणा के लोग काफी सोच समझकर फैसला करते हैं. चुनाव के परिणाम का काफी चौकाने वाले आएंगे.'' बता दें कि रणजीत चौटाला रानियां से टिकट की मांग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें:

CM नायब सैनी की सीट बदली तो दुष्यंत चौटाला ने की भविष्यवाणी, 'आने वाले दिनों में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
BJP कार्यक्रम में दीपक हुड्डा से धक्का-मुक्की, करंट से झुलसी महिला
BJP कार्यक्रम में दीपक हुड्डा से धक्का-मुक्की, करंट से झुलसी महिला
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget