एक्सप्लोरर

Kumari Selja News: हरियाणा चुनाव रिजल्ट से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...'

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा की सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि 8 अक्टूबर – केवल तारीख नहीं, यह जनता की जीत, लोकतंत्र की शक्ति, और आपके विश्वास की विजय का दिन है.

Kumari Selja News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव रिजल्ट से पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने इतिहास रचने का दावा किया है. उन्होंने एक्स पर मंगलवार (8 अक्टूबर) की सुबह लिखा, ''हरियाणा के वीर और जागरूक नागरिकों को विनम्र प्रणाम. आज वह ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब आपका हर एक वोट इतिहास रचेगा.''

सिरसा से सांसद सैलजा ने कहा, ''8 अक्टूबर – केवल तारीख नहीं, यह जनता की जीत, लोकतंत्र की शक्ति, और आपके विश्वास की विजय का दिन है. समस्त हरियाणावासियों को अग्रिम शुभकामनाएं!''

कुमारी सैलजा हरियाणा में कांग्रेस की सीएम फेस की रेस में रही हैं. चुनाव के दौरान भी कई मौकों पर उन्होंने सीएम बनने की इच्छा जताई. हालांकि बीच में उन्होंने कांग्रेस में टिकट बंटवारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे को तव्वजों मिलने पर नाखुशी जताई और प्रचार से भी दूर रहीं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद की रेस में सबसे आगे माने जाते हैं. 

नायब सिंह सैनी का क्या है दावा?

कांग्रेस एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित है. ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है. वहीं बीजेपी का कहना है कि पार्टी राज्य में हैट्रिक लगाएगी.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ''हम एकतरफा सरकार बनाने जा रहे हैं. आज मतगणना का दिन है और मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले दस वर्षों में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे.''

भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, सुरजेवाला या दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस का CM फेस कौन, किसकी दावेदारी कितनी मजबूत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget