एक्सप्लोरर

हरियाणा के यमुनानगर में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Haryana News: पीड़ित पर हमलावरों ने लाठी डंडे और लोहे की रोड लेकर सीधे उन पर हमला कर दिया. संजीव उप्पल अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में थे और हमलावरों ने संजीव के साथ-साथ उनकी गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया

Haryana Latest News: हरियाणा के यमुनानगर में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पहले दूसरे पक्ष के ढाबे पर जाकर जमकर मारपीट की और बाद में उनके घर पर हमलावर पहुंच गए और यहां पर भी उन्होंने पहले फॉर्च्यूनर गाड़ी को तोड़ा और बाद में यहां पर भी मारपीट की जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुट गई.

यमुनानगर के छोटे मॉडल टाउन में रविवार देर शाम दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. आरोप है कि देर रात एक पक्ष के कुछ बच्चों ने गली में पटाखे जलाए थे, जिसको लेकर यह मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया. रात को बच्चे पटाखे जलाकर सो गए लेकिन बाद में विवाद शुरू हुआ और शाम तक चलता ही रहा.

पीड़ित संजीव उप्पल का आरोप है कि किसी बच्चे ने गली में पटाखे चलाए थे और उसी बात को लेकर सामने वाले पक्ष के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनके ढाबे पर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों से मारपीट की.

पीड़ित पर हमलावरों ने लाठी डंडे और लोहे की रोड लेकर सीधे उन पर हमला कर दिया. संजीव उप्पल अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में थे और हमलावरों ने संजीव के साथ-साथ उनकी गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया और फॉर्च्यूनर को पूरी तरह से तोड़ दिया. 

पीड़ित संजीव उप्पल का आरोप है कि यह लोग अपराधिक किस्म के हैं और पहले भी इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही फॉर्च्यूनर गाड़ी यहां पहुंचती है तभी उस पर ताबड़तोड़ हमला कर गाड़ी को तहस-नहस कर देते हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत ली है और ऐसे में पुलिस का कहना है की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो भी कार्रवाई बनेगी उसको अमल में लाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से किराये को लेकर विवाद पर अनिल विज बोले- 'ये एक मसला बन गया था, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम के कई इलाकों में 36 घंटे से बत्ती गुल, फैक्ट्रियों में काम ठप
गुरुग्राम के कई इलाकों में 36 घंटे से बत्ती गुल, फैक्ट्रियों में काम ठप

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget