एक्सप्लोरर

हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से किराये को लेकर विवाद पर अनिल विज बोले- 'ये एक मसला बन गया था, लेकिन...'

Haryana News: हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल और कंडक्टर के बीच बहस के बाद दो राज्यों में चालान का खेल शुरू हो गया. अब इसपर परिवहन मंत्री अनिल विज की मामले पर प्रतिक्रिया आई है.

Haryana Latest News: हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल और राजस्थान रोडवेज के बस कंडक्टर के बीच किराये को लेकर विवाद हो गया. अब इसपर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये एक मसला बन गया था हरियाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज के बीच, लेकिन वो सेटल कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात करके वो मामला खत्म हो गया है.

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से दिए गए बयान पर, जिसमे उन्होंने कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है तो इसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है. इस पर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. वहीं दिल्ली में वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण पर भी आप पार्टी को आड़े हाथों लिया.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान रोडवेज की एक बस में हरियाणा पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल सवार थी. जब बस के कंडक्टर ने उससे किराया मांगा तो महिला पुलिसकर्मी ने किराया देने से मना कर दिया. इसपर कंडक्टर ने उससे कहा कि वो या तो किराया दे या फिर उतर जाए. महिला कॉन्स्टेबल अपनी जिद पर अड़ी रही तो अन्य सवारियों भी उसे किराया देने के लिए समझाती हुए दिखाई दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. 

इसके बाद दावा किया गया कि राजस्थान रोडवेज की बसों के हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और राज्य के अन्य मार्गों पर करीब 90 चालान किए. वहीं राजस्थान ट्रैफिक पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बसों के जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड और सड़वा मोड पर चालान किए. दोनों राज्यों के बीच चालान का खेल जमकर चला.

राजस्थान में हरियाणा रोडवेज और हरियाणा में राजस्थान रोडवेज की बसों के चालान किए गए. महज 50 रुपये के किराये के लिए शुरू हुए विवाद पर आखिरकार परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी संज्ञान लिया है और उनकी तरफ से अब मसला सेटल होने की बात कही जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: IPS अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मियों से यौन उत्पीड़न का आरोप, विनेश फोगाट बोलीं- ‘बेटियों के…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget