एक्सप्लोरर

हरियाणा में कांग्रेस ने कहां कर दी गलती? बीजेपी नेता ने अपनी चुनौती बताते हुए किया खुलासा

Haryana News: राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि हम किसी भ्रम में नहीं थे. हम जानते थे कि हरियाणा में जीतना मुश्किल है. हमने कार्यकर्ताओं को संगठित किया.

Satish Poonia News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी हार के कारणों पर मंथन कर रही है. इस बीच हरियाणा बीजेपी के प्रभारी सतीश पूनिया ने दावा किया है कि कांग्रेस ने किसान, पहलवान, जवान और संविधान की कहानी गढ़ी लेकिन ये विफल रहा. 

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान चुनौतियों पर कहा, ''हम किसी भ्रम में नहीं थे. हम जानते थे कि हरियाणा में जीतना मुश्किल है. हमने कार्यकर्ताओं को संगठित किया, लोकसभा चुनावों में की गई गलतियों से सीखा. उन्होंने (कांग्रेस कैडर) जमीन पर काम नहीं किया.''

सतीश पूनिया ने कहा, ''हमने सही उम्मीदवार के चयन, पार्टी प्रबंधन और एक अच्छे कैंपेन पर ध्यान केंद्रित किया. कांग्रेस विभाजित थी और यह स्पष्ट नहीं था कि मुख्यमंत्री कौन होगा? नायब सिंह सैनी हमारे चेहरा थे.'' लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 10 में से पांच सीटें मिली थी. 

सोनीपत में भी बीजेपी को मिली सीटें

ऐसी कोई सीट थी जो आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी? इस सवाल पर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पूनिया ने कहा कि हां, ऐसी कई सीटें थीं. हमें लगा कि सोनीपत जिले में किसी भी सीट पर हम नहीं जीत पाएंगे, कोई मौका नहीं है क्योंकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा वहां प्रभावशाली हैं. इसके बावजूद, हमने उस क्षेत्र में चार सीटें जीतीं, जहां जाटों का दबदबा है.

किसानों की नाराजगी पर क्या बोले सतीश पूनिया?

उन्होंने हरियाणा में किसानों की नाराजगी पर कहा कि नतीजे बताते हैं कि किसान आंदोलन की पटकथा पहले से ही लिखी हुई थी. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस ने कुछ लोगों को प्रायोजित किया था. किसान आंदोलन का असर लोकसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला, लेकिन मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में अपने फैसले का मूल्यांकन करने का मौका मिला.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हैट्रिक लगाते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है. पहली बार है जब बीजेपी ने इतनी सीटें जीती है. वहीं कांग्रेस ने 37, आईएनएडी ने दो और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है. 

Haryana: सिंगर बी प्राक ने अनिल विज को जीत की खास अंदाज में दी बधाई, अपना मशहूर गाना भी सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget