एक्सप्लोरर

BJP के कारण हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में नहीं उतारे प्रत्याशी? खुद किया खुलासा

Hanuman Beniwal News: आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा में अपनी पार्टी का प्रत्याशी न उतारने की वजह बताई है. बेनीवाल ने बताया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा नहीं पहुंचा सकते.

Hanuman Beniwal Latest News: आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह नहीं चाहते कि बीजेपी को फायदा हो, इसलिए उनकी पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ेगी. हनुमान बेनीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हरियाणा के लोगों ने मुझसे कहा कि आप आरएलपी को लड़ाओ तो मैंने कहा अगर मैं आरएलपी को चुनाव लड़ाऊंगा तो बीजेपी को फायदा होगा जो मैं करना नहीं चाहता.

वहीं, हनुमान बेनीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए तंज मारते हुए कहा, "तेजाजी के गाने पर लोग नाच रहे हैं. नाचो किसने मना किया है. लेकिन, अगर तेजाजी के गानों पर नाचने से ही मुख्यमंत्री बनते तो सारे नाचने वाले मुख्यमंत्री बन जाते. मैंने संघर्ष भी किया है.'' माना जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज मारा है, जिनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह तेजाजी के गाने पर नाचते दिख रहे थे. 

तेजाजी के गाने पर नाचते दिखे थे डोटासरा
मार्च महीने में जाट समाज की ओर से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वह तेजाजी के गाने पर नाचते नजर आए थे. हालांकि, इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा को भी ठुमके लगाते हुए देखा गया था. बता दें कि हनुमान बेनीवाल का आरएलपी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.

पहले एनडीए और अब इंडिया गठबंधन के साथ हैं बेनीवाल
हरियाणा में अक्टूबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कुछ साथी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब तक इसको लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. इस बीच कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. इसमें 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. 2019 में हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था और उसने राजस्थान की एक सीट जीती थी, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस की खास पहल, धमकी मिलने पर शादी शुदा और लिव-इन कपल्स को मिलेगी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget