एक्सप्लोरर

Gurugram Firing: गुरुग्राम के सेक्टर-45 में बिल्डर के ऑफिस पर 30 राउंड फायरिंग, दीपक नांदल ने ली जिम्मेदारी

Gurugram Firing News: गुरुग्राम सेक्टर-45 में एमएनआर बिल्डर के ऑफिस पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली. सोशल मीडिया पर उसने पैसे की लेन-देन को वजह बताते हुए खुली धमकी भी दी.

गुरुग्राम के सेक्टर 45 में गुरुवार (18 सितंबर) रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एमएनआर (MNR) बिल्डर के ऑफिस पर नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. करीब साढ़े 9 बजे हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. 4 से 5 हथियारबंद बदमाश गेट के ऊपर से कूदकर अंदर दाखिल हुए और अंधाधुंध गोलियां चला दीं. गनीमत यह रही कि ऑफिस में मौजूद कर्मचारी इस हमले में बाल-बाल बच गए.

दीपक नांदल ने ली जिम्मेदारी

इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुद ली है. वायरल पोस्ट में नांदल ने दावा किया कि यह हमला उसके इशारे पर कराया गया. उसने साफ लिखा कि इस फायरिंग के पीछे वजह पैसे की लेन-देन है.

नांदल का कहना है कि रोहित रहेजा के रिश्तेदार नितिन तलवार ने साल 2019 से उसके पैसे देने हैं. आरोप है कि नितिन तलवार पैसा चुकाने की बजाय अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड भाग गया था.

सोशल मीडिया पर सीधी धमकी

दीपक नांदल ने अपनी पोस्ट में न सिर्फ इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी, बल्कि बाकायदा चेतावनी भी दी. उसने कहा कि जिसके भी उसके पैसे बकाया हैं, वे जल्द से जल्द हिसाब चुकता कर दें. नहीं तो अंजाम बुरा होगा. नांदल का यह सीधा संदेश वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है.

गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी एंगल से जांच की जा रही है. मौके पर क्राइम टीम और थाने की पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

वारदात के वक्त ऑफिस में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन किस्मत से कोई घायल नहीं हुआ. हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे बिल्डिंग की दीवारों और शीशों में गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget