एक्सप्लोरर

बजरंग पूनिया के पिता के निधन पर पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, क्या बोले कांग्रेस नेता?

कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया के पिता के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि बलवान सिंह पूनिया के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं.

ओलंपिक पदक विजेता और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया के पिता के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने बजरंग पूनिया को पत्र लिखकर कहा, ''आपके पिता बलवान सिंह पूनिया के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं.''

बजरंग ने कहा, ''एक शुभचिंतक और मार्गदर्शक के रूप में पिता से मिलने वाला सहयोग जीवन की सबसे मूल्यवान निधि होती है. आपकी विभिन्न उपलब्धियों में उनका बड़ा योगदान रहा. उनके निधन से आपके व परिजनों के जीवन में आए खालीपन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.''

पीएम ने पत्र में कहा,  ''बलवान सिंह पूनिया परिवार के लिए एक आधार और प्रेरणास्रोत थे. आज वह सशरीर इस संसार में नहीं हैं, लेकिन उनसे मिली शिक्षाएं एवं संस्कार परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे. ईश्वर शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का धैर्य और साहस प्रदान करें. ॐ शांति.''

हृदय से धन्यवाद- बजरंग पूनिया

पीएम मोदी के पत्र को पूनिया ने खुद शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने इस कठिन समय में संवेदनाएं व्यक्त कीं.''

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूनिया को चिट्ठी लिखी. बजरंग पूनिया ने इस चिट्ठी को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे पिताजी बलवान सिंह पूनिया का जाना मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है. इस कठिन समय में माननीय राहुल गांधी द्वारा भेजा गया यह संवेदना पत्र हमारे लिए हिम्मत और संबल का कारण बना. मैं उनके आत्मीय शब्दों और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ.''

11 सितंबर को बजरंग पूनिया के पिता का निधन हो गया था. तब उन्होंने कहा था, ''बापूजी हमारे साथ नहीं रहे. उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहां तक पहुंचाया था. वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे. समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget