एक्सप्लोरर

Haryana: नूंह में मिठाई और मजहब का टकराव! दुकान मालिक जा पहुंचा थाने, 10 पर FIR दर्ज, जानें- पूरा मामला

Nuh News: हरियाणा के नूंह में मिठाई की एक दुकान के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. दुकान मालिक ने इसे साजिश करार दिया है.

हरियाणा के नूंह जिला एक बार फिर चर्चा में है. यहां एक मिठाई की दुकान के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द (Communal Harmony) बिगाड़ने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह मामला 21 जुलाई का बताया जा रहा है, जब मिठाई दुकानदार गिर्राज प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. 

गिर्राज प्रसाद ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उनकी दुकान और मुस्लिम कर्मचारियों को लेकर भ्रामक आरोप लगाए गए हैं, जो न केवल झूठे थे बल्कि इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश का हिस्सा भी थे.

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता गिर्राज प्रसाद ने बताया कि उनकी दुकान ‘लाला चंद्रीराम स्वीट्स’ (Lala Chandiram Sweets) पिछले 75 सालों से नूंह स्थित अनाज मंडी में संचालित हो रही है. बीना किसी विवाद के लोग खरीदारी करते आए हैं. दुकान में 10 से 12 मुस्लिम कर्मचारी काम करते हैं और दूध आपूर्ति भी मुस्लिम समुदाय से होती रही है.

प्रसाद का आरोप है कि यह विवाद एक ग्राहक द्वारा UPI भुगतान न लेने की बात पर शुरू हुआ और इसके बाद सोशल मीडिया पर जानबूझकर अफवाह फैलाई गई. उन्होंने इसे व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के तहत रची गई साजिश बताया और कहा कि इसका मकसद समुदायों के बीच दरार पैदा करना है.

पुलिस कार्रवाई और जांच

डिप्टी एसपी (मुख्यालय) हरिंदर कुमार ने इस बारे में बयान जारी किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने जानकारी दी कि गिर्राज प्रसाद (मिठाई दुकानदार) ने पुलिस को आरोपियों के फेसबुक प्रोफाइल्स के लिंक भी सौंपे हैं. इसके आधार पर आसिफ हुसैन, रफीक अहमद समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार भी किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कपड़े की गांठ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
पानीपत की फैक्ट्री में हादसा, कपड़े की गांठ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
पंचकूला: मासूम लड़की पर बर्बरता से हमला करने वाला आरोपी बच्चा बोला- 'हाथ जोड़कर सॉरी बोल दूंगा'
पंचकूला: मासूम लड़की पर बर्बरता से हमला करने वाला आरोपी बच्चा बोला- 'हाथ जोड़कर सॉरी बोल दूंगा'
पंजाब- हरियाणा से कांग्रेस की रैली में जा रहीं गाड़ियों से भारी जाम, सोनीपत में रैंग रहे वाहन
पंजाब- हरियाणा से कांग्रेस की रैली में जा रहीं गाड़ियों से भारी जाम, सोनीपत में रैंग रहे वाहन
पंचकूला: स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद 2 टीचर सस्पेंड; FIR दर्ज
पंचकूला: स्कूल में बच्ची पर हमले के बाद 2 टीचर सस्पेंड; FIR दर्ज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget