एक्सप्लोरर

'बंटोगे तो लुटोगे', राकेश टिकैत ने आंदोलन कर रहे किसानों से की एकजुटता की अपील

Farmer's Protest: राकेश टिकैत ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर तंज करते हुए कहा कि जब चुनाव का भूत उतरेगा तो फिर कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि चुनाव बहुत बड़ी बीमारी है.

Haryana Politics: किसान नेता राकेश टिकैत करनाल में किसानों से कहा कि वे अलग-अलग चलेंगे तो लुटेंगे. हमें एकजुट रहना होगा. 10 महीने पहले जब आंदोलन शुरू हुआ हमने सबको कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और सब इकट्ठा हो जाएं. दिल्ली की कॉल अलग-अलग मत दें. जब तक इकट्ठा नहीं होंगे तब तक दिल्ली से दूर रहना चाहिए.

मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा, ''मैंने लोगों से कहा कि सरकार से एकसाथ बात करो क्योंकि बंटोगे तो लुटोगे. जब से प्रदर्शन शुरू हुआ है तभी से मैं कहता आ रहा हूं कि एकजुट होकर प्रदर्शन करो नहीं तो उन्हें दिल्ली से दूर रहना चाहिए. यह 66000 वाट के करेंट जैसा है, उन्हें इसे पार करना होगा. हमें जगजीत सिंह डल्लेवाल की चिंता है. यह सरकार द्वारा तय किया जाना है. हम प्रदर्शनकारियों के साथ हैं.''

सभी मोर्चे के लोग साथ आएं - टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को जल्द ही बात करनी चाहिए. सरकार को करना है. नफा नुकसान सरकार को देखना है, दिल्ली की तैयारी करनी है तो सभी लोगों को इकट्ठा होना होगा. सभी मोर्चे को इकट्ठा होकर बातचीत करनी चाहिए, धरने पर बैठे लोगों ने संयुक्त किसान मोर्चा को चिट्ठी भी लिखी हुई है.

चार-पांच महीने चलेगा आंदोलन- राकेश टिकैत

टिकैत ने कहा कि भारत सरकार को आंदोलन से फायदा हो रहा है क्योंकि किसान पंजाब की जमीन पर हैं. पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की है. इससे पंजाब की जनता परेशान हो रही है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अभी चार-पांच महीने और चलेगा. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर चुटकी लेते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अभी वह पहले चुनाव लड़ लें, इलेक्शन से अगर फ्री हो गए हों तो किसानों के साथ आ जाएं.  जब आदमी इलेक्शन का भूत छोड़ देगा तो फिर कोई दिक्कत नहीं होगी, इलेक्शन भी एक बहुत बड़ी बीमारी है.

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन पर बोलीं पहलवान विनेश फोगाट, 'अब समय गया है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget