एक्सप्लोरर

14वीं बार जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, इस बार 40 दिन की मिली पैरोल

Gurmeet Ram Rahim Singh Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, रोहतक जेल से 40 दिन की पैरोल पर रिहा हुआ. चार साल में ही यह 14वीं बार है जब वह फरलो/पैरोल पर जेल से बाहर आया है.

हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से बाहर आ गया है. इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है. यह 14वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर लाया गया है. भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया है.

इससे पहले 9 अप्रैल को गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी, जब वह जेल से बाहर आया था. 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से 20 दिन पहले ही उसे जेल से बाहर भेज दिया गया था. बता दें, गुरमीत राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड का दोषी है और कारावास की सजा भुगत रहा है.

चुनाव के दौरान भी गुरमीत राम रहीम आया था बाहर
इससे भी पहले हरियाणा चुनाव के दौरान 30 दिन की पैरोल पर गुरमीत राम रहीम को छोड़ा गया था. यह पैरोल अक्टूबर 2024 में हरियाणा में मतदान से चार दिन पहले दी गई थी. इस तरह पिछले 4 साल में वह कुल 14 बार जेल से बाहर आया है. 

दावा किया जाता है कि अपने अनुयायियों के वोटों को प्रभावित करने की क्षमता के चलते राम रहीम को 2 दशक तक पंजाब और हरियाणा के राजनीतिक नेताओं का संरक्षण प्राप्त है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को मिली थी 20 साल की सजा
गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में दो शिष्याओं से रेप का दोषी पाया गया था और 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. पंचकूला के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने साल 2019 में उसे और तीन अन्य को 16 साल पहले पत्रकार हत्याकांड के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

राम रहीम चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की हाई सिक्योरिटी सुनारिया जेल में बंद है. इससे पहले, हाई कोर्ट ने राम रहीम की अपनी दत्तक बेटियों की शादी में शामिल होने वाली याचिका खारिज कर दी थी.

Input By : दिनेश कौशिक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget