एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम में दिनदहाड़े दिल्ली के युवक की हत्या, कार रोककर बरसाईं गोलियां

Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर 77 में दिल्ली से आए युवक रोहित शौकीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद आशंका जताई जा रही है.

गुरुग्राम में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एसपीआर रोड सेक्टर 77 के पास दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को शक है कि मामला पुरानी रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल जांच कई एंगल से की जा रही है.

दिल्ली से आया था गुरुग्राम

मृतक की पहचान रोहित शौकीन (उम्र 40 साल) के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के नांगलोई इलाके का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक, वह किसी निजी काम से सोमवार को अपनी सुजुकी फ्रॉन्ज कार से गुरुग्राम आया था. जैसे ही वह सेक्टर 77 के पास एसपीआर रोड पर पहुंचा, पीछे से आई एक दूसरी गाड़ी ने उसका रास्ता रोका और उसमें बैठे हमलावरों ने उस पर एक के बाद एक कई गोलियां दाग दीं.

ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 2 से 3 गोली लगीं शरीर में

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई. पुलिस के अनुसार, मौके से एक दर्जन से ज्यादा गोलियों के खाली खोल बरामद किए गए हैं. रोहित को 2 से 3 गोलियां लगीं थीं. हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहित को पास के अस्पताल में भिजवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने घटनास्थल से रोहित की कार को अपने कब्जे में ले लिया है और वहां से गोलियों के खाली खोल भी बरामद कर लिए हैं. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है.

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे अस्पताल भेजा.

शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद का लग रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है. पुलिस मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और सोशल कनेक्शन खंगाल रही है.

परिजनों से होगी पूछताछ

पुलिस ने मृतक रोहित शौकीन के परिजनों को भी सूचना दे दी है और उन्हें गुरुग्राम बुलाया गया है. परिजनों से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि रोहित की किसी से पुरानी दुश्मनी या कोई विवाद था या नहीं. मंगलवार को रोहित का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. कार का नंबर, गाड़ी का मॉडल और हमलावरों की संख्या जैसे अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget