एक्सप्लोरर

दीपेंद्र हुड्डा का हरियाणा सरकार पर निशाना, 'गुरुग्राम बना गुरु जाम, 2000 करोड़ गया कहां?'

Deepender Hooda on Gurugram Jam: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि 2000 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद 32 मुख्य सड़कों पर ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं है.

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की खराब होती स्थिति को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिसे कभी 'मिलेनियम सिटी' कहा जाता था, आज 'सिंक सिटी' बन चुका है. सांसद ने कहा कि इस शहर की विश्वस्तरीय पहचान आज बदहाल सड़कों, जलभराव और जाम में फंसी हुई है.

दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि 7 अगस्त को उन्होंने लोकसभा में सवाल पूछा था कि गुरुग्राम की नरकीय स्थिति को सुधारने के लिए सरकार क्या कर रही है. इसके जवाब में सरकार ने कहा था कि शहर में किसी भी प्रमुख नागरिक ढांचे से संबंधित समस्या नहीं है, लेकिन हकीकत आज पूरे देश के सामने है.

गुरुग्राम में महाजाम के साथ हुआ महा घोटाला

हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुग्राम की 32 मुख्य सड़कों पर ड्रेनेज की कोई उचित व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि लाल के समय पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखता. "आखिर यह 2000 करोड़ गया कहां? महा जाम के साथ महा घोटाला भी नजर आ रहा है."

मेट्रो का एक इंच भी नहीं हुआ विस्तार- सांसद

सांसद ने यह भी कहा कि पूरे हरियाणा में मेट्रो का एक इंच भी विस्तार नहीं हुआ. पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की बात की जाती है, लेकिन इस पर कोई गंभीर काम नहीं किया गया. लोगों को घर के बाहर नरकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है जबकि सरकार सिर्फ दावे कर रही है.

सांसद का सरकार पर तीखा हमला

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुछ समय पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि गुरुग्राम में कोई बुनियादी समस्या नहीं है. "फिर यह क्या है? यह दुर्भाग्य है कि तीन-तीन सरकारें बीजेपी की ही हैं और हालात ऐसे हैं. केंद्र में मंत्री भी खट्टर साहब ही हैं, फिर जिम्मेदारी कौन लेगा?" हुड्डा ने कहा कि जुलाई में जब बारिश हुई तो लोग डूब गए और करंट लगने से कई लोगों की जान चली गई. उन्होंने कहा कि "जनता डूबी पानी में, सरकार डूबी भ्रष्टाचार में."

बिहार यात्रा में बीजेपी द्वारा लगवाए जा रहे नारे- हुड्डा

बिहार में चल रही यात्रा के दौरान एक व्यक्ति के नारे लगाने पर हुड्डा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि वह व्यक्ति पागल था, सरफिरा था या बीजेपी द्वारा भेजा गया था.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
BJP कार्यक्रम में दीपक हुड्डा से धक्का-मुक्की, करंट से झुलसी महिला
BJP कार्यक्रम में दीपक हुड्डा से धक्का-मुक्की, करंट से झुलसी महिला
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget