एक्सप्लोरर

गुजरात: वलसाड में 3 दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल वंदे भारत ट्रेन से हुए रवाना

Gujarat News: गुजरात सरकार का 12वां चिंतन शिविर आज से वलसाड में शुरू हो रहा हैं. तीन दिवसीय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मंत्रीपरिषद के सदस्य रवाना हुए.

गुजरात में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन हो रहा है. यह शिविर धर्मपुर के श्रीमद् राजचंद्र आश्रम में शुरू होगा. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वंदे भारत से अहमदाबाद से वलसाड के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अहमदाबाद से वलसाड जाने की तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, "गुरुवार से गुजरात सरकार का तीन दिन का चिंतन शिविर धरमपुर के श्रीमद् राजचंद्र आश्रम में शुरू हो रहा है. इस कैंप में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स के सभी सदस्य और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं."

उन्होंने लिखा कि 'सामूहिक चिंतन से सामूहिक विकास तक' थीम के साथ, हम 'विकसित भारत-विकसित गुजरात' बनाने के लिए आइडिया शेयर करेंगे. यह विचार-विमर्श आने वाले समय में गुजरात के विकास, लोगों को ध्यान में रखकर चलने वाले शासन और जनता की भलाई की दिशा में बहुत काम आएगा. आज सुबह, हम वंदे भारत ट्रेन से अहमदाबाद से वलसाड के लिए निकले.

साल 2003 में शुरू हुआ था चिंतन शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2003 में राज्य प्रशासन को और ज्यादा नागरिक-केंद्रित बनाने और इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से चिंतन शिविर शुरू किया था. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में, राज्य सरकार ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस साल 'सामूहिक चिंतन से सामूहिक विकास तक' थीम के साथ चिंतन शिविर का 12वां एडिशन आयोजित किया है, ताकि टेक्नोलॉजी और ट्रांसपेरेंसी के साथ एडमिनिस्ट्रेटिव युग को एक नई दिशा दी जा सके.

मंत्रीपरिषद के साथ अधिकारी ले रहे हैं 

इस कैंप में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, कैबिनेट के सदस्य, चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार दास, राज्य सरकार के सीनियर सेक्रेटरी, और दूसरे बड़े अधिकारी—सभी अपनी सरकारी गाड़ियों के बजाय भारतीय रेल की 'वंदे भारत' सुपरफास्ट ट्रेन में साथी यात्री के तौर पर अहमदाबाद से रवाना हुए.

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, "इस शिविर का आयोजन राज्य में नई दिशा निर्धारित करने के लिए हो रहा है. पीएम मोदी ने 2047 का जो रोडमैप दिया है, उस रोडमैप पर जल्दी पहुंचने के लिए विकसित गुजरात और विकसित भारत की संकल्पना हमारे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की है. पीएम मोदी के विजन के साथ नए विचार और नई टेक्नोलॉजी को लेकर चिंतन शिविर होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget