एक्सप्लोरर

Video: जूनागढ़ में दिखा खतरनाक मंजर, नदी में अचानक आए सैलाब में फंसे लोग, देखें वीडियो

Junagadh Video: गुजरात के गिरनार पर्वत के पास भारी बारिश के चलते लोगों के फंसने का खौफनाक वीडियो सामने आया है, जहां पर झरने में नहाने गए लोग तेज बहाव के चपेट में आ गए. देखें हादसे का भयावह वीडियो.

Gujarat News: गुजरात के जूनागढ़ में स्थित गिरनार पर्वत के जटाशंकर महादेव मंदिर के पास एक खतरनाक घटना घटी, जब भारी बारिश के कारण अचानक बढ़े जलस्तर ने 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं को मुसीबत में डाल दिया. यह घटना तब हुई जब ये लोग जटाशंकर महादेव मंदिर के दर्शन करने और पास के झरने का आनंद लेने गए थे. इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जो इस घटना का भयावह मंजर को दर्शाती हैं. 

मना करने के बाद लोग झरने के पास गए

बता दें कि गिरनार पर्वत, जो गुजरात का सबसे ऊंचा और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण पर्वत है. 20 जुलाई को गिरनार के ऊपरी इलाकों में लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण पानी का बहाव अचानक तेज हो गया. इस दौरान मंदिर दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालु और पिकनिक टूरिस्ट पास के झरने के आसपास मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पहले ही लोगों को झरने के पास जाने से मना किया था, क्योंकि मानसून में मौसम में तेज बहाव और फिसलन भरे रास्तों के कारण खतरा बढ़ जाता है, लेकिन कुछ लोगों ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर झरने के पास चले गए. उसके बाद अचानक पानी के तेज बहाव के बढ़ने से 20 से ज्यादा लोग पहाड़ों के बीच फंस गए. 

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

बता दें कि जरा सा भी पैर फिसलने पर लोग बह सकते थे, क्योंकि पानी का बहाव बहुत तेज था कि किसी को भी अपने साथ ले जा सकता था. जैसे ही लोग फंस गए, उन्होंने एक-दूसरे की मदद शुरू की. कुछ पेड़ की डालियों का सहारा लेर जान बचा रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने हाथों की चेन बनाकर एक-दूसरे को खींचने की कोशिश की और लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की.

इस घटना की खबर मंदिर प्रशासन तक पहुंची तो तत्काल लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया. मंदिर प्रशासन की टीम ने रस्सियों का इस्तेमाल करके लोगों को सही सलामत निकाल लिया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gujarat: 'जागो और झाड़ू चलाकर बनाओ अपनी सरकार'- गुजरात में BJP पर बरसे केजरीवाल
Gujarat: 'जागो और झाड़ू चलाकर बनाओ अपनी सरकार'- गुजरात में BJP पर बरसे केजरीवाल
Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
Gujarat News: 'मैंने पहले ही कहा था कि...', T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले अक्षर पटेल के पिता
गुजरात: 'मैंने पहले ही कहा था कि...', T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले अक्षर पटेल के पिता
IND vs NZ: भारत की जीत पर मजेदार पोस्ट वायरल, दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मजेदार पोस्ट वायरल, दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी वायरल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
Childhood Cancer: लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
Embed widget