एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः दारोगा की पिस्टल लूट कर भाग रहा था रेप का आरोपी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फिर पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने रेप के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दारोगा की पिस्टल लूट कर भाग रहे रेप के आरोपी से सूरजपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद फिर से रेप का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि आरोपी ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई. जहां पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया. इसी दौरान आरोपी चाकू की नोक पर दारोगा से पिस्टल लूट कर भागने लगा. इसी दौरान पुलिस और आरोपी की मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया. साथ ही आरोपी के कब्जे से दारोगा की पिस्टल और चाकू बरामद कर लिया. रेप का है आरोपी एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी सोनू ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने बहला फुसला कर ले गया. जहां उसने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. मासूम बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के विषय में बताया. परिजनों ने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. भागने की कोशिश सूरजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई जहां पर उसे चाकू मिल गया. चाकू की नोक पर दारोगा से पिस्टल लूटकर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई. गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये भी पढ़ेंः मथुराः 23 साल पहले झगड़े में हुई थी तीन लोगों की मौत, जिला अदालत ने 6 को सुनाई उम्रकैद की सजा हाथरस केसः पीड़िता के भाई ने कहा- आरोपी नाबालिग है तो नौकरी कैसे कर रहा था ?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में 27 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, की थी 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
आगरा में 27 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, की थी 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget