एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: लापता फैक्ट्री मालिक का शव गंग नहर से बरामद, दोस्तों ने मामूली बात पर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

गौड़ अतुल्यम सोसाइटी निवासी आदित्य सोनी पांच जुलाई से लापता थे. आदित्य की मां ने कासना कोतवाली में आदित्य की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

ग्रेटर नोएडा: दोस्त को नपुंसक कह कर छींटाकशी करने पर फैक्ट्री मालिक आदित्या सोनी के तीन साथियों को इतना गुस्सा आया कि तीनों ने मिलकर पहले डंडे से उसे पीटा और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को गंग नहर में फेंक दिया.

कासना थाना पुलिस ने शव मथुरा के पास गंग नहर से बरामद कर उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों का एक साथी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में है. पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल, सोने की चेन आदि सामान बरामद किया है.

ओमीक्रान-1 सेक्टर स्थित गौड़ अतुल्यम सोसाइटी निवासी आदित्य सोनी (22) के पिता की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद आदित्य ही फैक्ट्री चलाते थे. फैक्ट्री में ऑटो पार्ट्स फिनिशिंग का काम होता है.

परिजनों का कहना है कि पांच जुलाई को आदित्य फैक्ट्री गए थे. तभी उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में चाचा की मौत की सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों को दिल्ली जाने की जानकारी कॉल और मेसेज से दी. लेकिन आदित्य न तो दिल्ली पहुंचा और न ही वापस घर लौटा.

इस संबंध में आदित्य की मां नीलू ने कासना कोतवाली में आदित्य की गुमशुदगी  की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आदित्य को उसके दोस्तों के साथ देखा गया था. पुलिस ने शक के आधार पर आदित्य के दो दोस्त देव और पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने सच उगल दिया.

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात में गौड़ अतुल्यम सोसाइटी और उसी के ब्लॉक में रहने वाले देव भाटी और उसके भाई पंकज भाटी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि इनका एक साथी सनी फरार है. तीनों आरोपी आदित्य के साथी हैं. इन्होंने पांच जुलाई की रात एक साथ पार्टी की थी. देव की पिछले माह शादी हुई थी. पार्टी के दौरान मजाक में आदित्य ने उसे नपुंसक कह दिया. इस बात पर देव और अन्य भड़क गए. आरोप है कि तीनों ने पहले आदित्य को डंडे से पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपियों ने ब्रेजा कार से शव मंडी श्यामनगर क्षेत्र में जमालपुर के पास नहर में फेंक दिया.

वहीं, एक पुराना शव मथुरा के बलदाऊ से बरामद किया गया. जिसकी परिजनों ने आदित्य के रूप में पहचान कर ली. आदित्य की लूटी गई शेवरले कार, सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा, राडो घड़ी बरामद किए गए हैं.

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी देव और पंकज दोनों सगे भाई हैं. दोनों उसी सोसाइटी में रहते हैं, जिसमें आदित्य रहता था जिसके चलते इनके बीच दोस्ती थी. 5 जुलाई को आदित्य और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. पुलिस इस मामले में फरार आरोपी सनी की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें:

कानपुर शूटआउट मामले में वायरल हुआ ऑडियो- 'हैलो भाभी! विकास भैया ने पुलिसकर्मियों को मार डाला है'

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget