एक्सप्लोरर

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा- अगर विकास दुबे बिहार आया तो उसका बचना असंभव

बिहार के डीजीपी ने कहा कि हम हर चीज पर निगरानी रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन भी विकास दुबे बिहार में घुसने की हिम्मत करेगा, उसको पता चल जाएगा कि बिहार की पुलिस क्या है और बिहार की एसटीएफ क्या है.

पटना: कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस दिन रात अभियान चला रही है. वहीं, विकास दुबे के बिहार के रास्ते नेपाल भागने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. इस संबंध में जब बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि अगर विकास बिहार की सीमा लांघता है, तो उसका बचना असंभव है.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, “विकास दुबे बिहार में आ जाएगा, यहां से सुरक्षित चला जाएगा और बिहार पुलिस देखती रह जाएगी क्या?” उन्होंने कहा कि नेपाल बॉर्डर पर सबको अलर्ट किया गया है. बिहार पुलिस के जितने भी लोग बॉर्डर के सातों जिले में हैं, उनको अलर्ट किया गया है. एसटीएफ को भी अलर्ट किया गया है. एक-एक चीज पर हमारी निगरानी है. जिस दिन भी विकास दुबे बिहार में घुसने की हिम्मत करेगा उसको पता चलेगा कि बिहार की पुलिस क्या है और बिहार की एसटीएफ क्या है.

डीजीपी ने कहा कि बिहार और नेपाल का जो बॉर्डर है, वहां आम आदमी आते-जाते रहते हैं, लेकिन जब इस तरह का कोई आदमी आता है तो उसके लिंक होते हैं या कनेक्शन होता है. ऐसे में उसके जितने भी पॉसिबल लिंक या कनेक्शन हैं, सभी को वॉच किया जा रहा है. वह जैसे ही घुसने कि कोशिश करेगा हमें पता चल जाएगा. वहीं, यूपी पुलिस से संपर्क के संबंध में उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस से हमेशा बिहार पुलिस संपर्क में रहती है. यूपी पुलिस भी हमारा सहयोग करती है.

डीजीपी ने कहा कि यह यूपी पुलिस और बिहार पुलिस का मामला ही नहीं है. एक पेशेवर अपराधी का मामला है जिसने निर्दोष आठ पुलिसवालों को मारा है. हमारी चालीस लोगों की एसटीएफ की टीम डीएसपी के नेतृत्व में यूपी बॉर्डर पर कैंप कर रही है. एक टुकड़ी गोरखपुर में यूपी पुलिस के साथ है. सारे सिस्टम को एक्टिवेट किया गया है. ऐसे अपराधियों के प्रति हमारी कोई हमदर्दी नहीं है. अगर विकास दुबे बिहार में प्रवेश करेगा तो उसको इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.

वहीं इस पूरे मामले को जातीय रंग देने के संबंध में उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि एक आदमी ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि वह ब्राह्मणों का शेर है. ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, मुझे घिन आती है कि पेशेवर अपराधियों को आप अपनी जाति का हीरो बनाते हैं. अगर हर जाति के लोग अपनी-अपनी जाति के पेशेवर अपराधियों को हीरो बनाने लगे तो समाज कहां जाएगा. फिर तो किसी दिन कोई अपराधी लाल किला पर जा कर तिरंगा फहराएगा. शर्म कि बात है कि इसको जातीय रंग दिया जा रहा है.

डीजीपी ने कहा कि अपराध की संस्कृति इसी को कहते है. अपराध रोकना सिर्फ पुलिस का काम नहीं है. इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. जो अपराधी हैं, उसको शेर ना बनाएं, हीरो ना बनाएं, उनका सम्मान ना करें. अगर ऐसा करेंगे तो अपराध की संस्कृति बढ़ेगी. हमारे जो आठ आदमी मारे गए यूपी में वे शहीद हैं और वे सब शेर थे, जो कानून की हिफाजत के लिए शहीद हो गए.

यह भी पढ़ें:

यूपी पुलिस के हाथ अब तक खाली, बढ़ सकती है विकास दुबे पर इनाम की राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget