एक्सप्लोरर

'मैं ऐसे शख्स की बेटी हूं जिसने...', ओखला से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान का ये भाषण क्यों हो रहा वायरल?

Ariba Khan Okhla: अरीबा खान ने शीला दीक्षित के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि AAP सरकार ने खूबसूरत दिल्ली को बदसूरत बना दिया. स्कूल और अस्पताल ओखला सहित आसपास की विधानसभा क्षेत्रों में नहीं खोले.

Ariba Khan Councillor: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओखल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अरीबा खान के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान ने जोरदार भाषण दिया. उनके भाषण की लोग तारीफ करते भी नजर आए. उन्होंने कहा कि ओखला क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार ऐतिहासिक दिन है. राहुल गांधी ओखला में आए हैं. अब हम यहां पर मोहब्बत की पूरी फैक्ट्री खोलेंगे. 

ओखला से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान ने आगे कहा, ''ए खाक नशीनों उठ बैठो, वो वक्त करीब आ पहुंचा है, जब तख्त गिराए जाएंगे, जब ताज उछाले जाएंगे."

उन्होंने कहा, "एक बार फिर मैं ओखला के अवाम से मुखातिब हो रही हूं. आज मैं इस इलाके के मुद्दों पर बात करूंगी. आप लोग 10 सालों से क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को फेस कर रहे हैं. विकास के मसले पर प्रशासन की ज्यादती हो या केजरीवाल सरकार की बेरुखी. मैं, इस क्षेत्र की हर तकलीफ से रूबरू हूं."

आज मैं आप लोगों वादा करती हूं कि आपकी हर परेशानी को दूर करने का प्रयास करूंगी. मैं, एक ऐसे आदमी की बेटी हूं जिसने हमेशा आपकी रहनुमाई की. आपके सुख-दुख में आपका साथ दिया. 

'10 साल में ना तो स्कूल ना ही अस्पताल बनवाए'

अरीबा खान के मुताबिक पिछले 10 सालों में क्षेत्र के लोगों को सीवर, जर्जर सड़कें, बिजली मीटर, पीने के पानी का मसला हो या और कोई समस्या, दिल्ली सरकार ने ओखला की ओर ध्यान नहीं दिया. हम आज उस मायूसी का बदला लेने के लिए आए हैं. आप की आवाज को बुलंद करने आए हैं. अरीबा आज आपकी की तकलीफें बांटने आई है. 

कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा ने शीला दीक्षित के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 10 साल में खूबसूरत दिल्ली को बदसूरत बना दिया. 10 सालों में एक स्कूल और अस्पताल ओखला सहित आसपास की विधानसभा क्षेत्रों में नहीं खोले. मैं, पूछती हूं 10 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने क्या किया?" 

आप वाले कहते हैं कि 98 प्रतिशत लोगों को दिल्ली में पानी दे दिया. 10 साल से ओखला में पानी की एक बूंद नहीं आई. वो कहते हैं हमने शिक्षा पर काम किया. 10 साल में एक स्कूल नहीं इस क्षेत्र में नहीं खुले. आज भी इंसान एम्स और सफदरजंग भागता है. जो शीला और कांग्रेस पार्टी की देन है. 

AAP की गलत हिमाकत को समझदारी का नाम कैंसे दें? 

मैं आपसे एक बात कहूंगी कि आप की सोच जिंदा कौम को मुर्दा करने की है. इस हिमाकत को हम समझदारी का नाम नहीं दे सकते. सीएए और एनआरसी आंदोलन के दौरान एक बार भी अरविंद केजरीवाल नहीं आए. उन्होंने उस समय कहा था कि एक घंटे के लिए दिल्ली मेरे हवाले कर दो प्रोटेस्ट को खत्म करवा दूंगा. उस समय भी कांग्रेस आप के साथ खड़ी थी. कोरोना के दौरान में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मरकज वाले कोरोना फैला रहे हैं. 

5 फरवरी को क्या चलेगा?

अरीबा खान ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जितना शुक्रिया अदा करूं, वो कम है. पार्टी ने मुझे दोबारा हुकूक के लिए आवाज बुलंद करने का मौका दिया है. पूरी दिल्ली के लोग ओखला सीट पर टकटकी लगाए बैठे हैं. सभी यही सोच रहे हैं, 5 फरवरी को क्या चलेगा? आप लोग 5 फरवरी को इस सीट पर कांग्रेस को जिता कर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिए. उनके हाथ जितने मजबूत होंगे, उतना बेहतर आपकी सेवा कर पाउंगी. 

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख, कहा- 'मैं इस हादसे में जान गंवाने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget