एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: कौन हैं BRS नेता के. कविता, जिन पर कस सकता है ED का शिकंजा?

Delhi News Today:  बीआरएस नेता के. कविता दिल्ली आबकारी पॉलिसी मामले में आज ईडी के सामने पेश होंगी. पहले ईडी ने के. केविता को 9 मार्च को पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा था.

Delhi Excise policy: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (CM K Chandrashekhar Rao) की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता (K kavitha) शनिवार यानी 11 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में पेश होंगी. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले (Delhi Excise policy Case) में पूछताछ के लिए आज बुलाया है. पहले ईडी ने के. केविता को 9 मार्च को पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा था, लेकिन केसीआर की बेटी और बीआरएस नेता ने पूछताछ में शामिल होने के लिए ईडी से 15 मार्च तक का समय मांगा था. उसके बाद ईडी ने के. कविता को 11 मार्च को दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए समन जारी किया था. आज के. कविता ईडी के सामने दिल्ली आबकारी मामले में पूछताछ के लिए पेश हो सकती हैं. 

दिल्ली आबकारी नीति मामले से चर्चा में आईं के. कविता तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी और बीआरएस नेता हैं. उनका जन्म 13 मार्च, 1978 को करीमनगर में के. चंद्रशेखर राव और शोभा के घर हुआ था.  उन्होंने वीएनआर विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से अपनी इंजीनियरिंग पूरी की. दक्षिणी मिसिसिपी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में एमएस हैं. साल 2004 में इंडिया लौटने से पहले अमेरिका में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं.  के. कविता ने 9 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार (Modi government) के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में 18 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे. कविता ने कहा था कि बीजेपी ने वादा किया था कि वह पूर्ण बहुमत में आने पर महिला आरक्षण को लागू करेगी. 2014 और 2019 में दो बार बीजेपी पूर्ण बहुमत से सत्ता में रही लेकिन उसने अपना वादा पूरा नहीं किया. 

ED ने बीआरएस नेता को पूछताछ के लिए क्यों बुलाया?

दरअसल, के. कविता दिल्ली आबकारी नीति में अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बुलाया है. वह इस मामले में साउथ ग्रुप से जुड़ी हैं. ईडी ने बीआरएस की एमएलसी कविता को हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया है. अरुण पिल्लई को ईडी ने बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था.

सिसोदिया को जेल से राहत की उम्मीद कम

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi Liquor Scam) में मनीष सिसोदिया इन दिनों ईडी की रिमांड में हैं. इससे पहले वो सीबीआई (CBI) के रिमांड में सात दिनों तक रहे थे. 6 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उसके बाद से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में हैं. वहीं आबकारी नीति मामले में सीबीआई कार्रवाई के बाद दिल्ली के सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया है. उन्होंने आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह मंत्री बनाया है. 

यह भी पढ़ें:  Delhi: मंत्री बनने के बाद किस प्लान के तहत काम करेंगी आतिशी? खुद बताया ये मुद्दे रहेंगे अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget