एक्सप्लोरर

Dussehra के दिन अरविंद केजरीवाल ने दिए नये संकेत, कहा- 'भगवान राम हमारे आदर्श, उन्हीं से प्रेरणा लेकर...'

Arvind Kejriwal News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं. उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. हमारा प्रयास है कि कोई भी भूखा न सोए. 

Delhi News: हर साल दस दिनों तक चलने वाला दशहरा पर्व मंगलवार को समाप्त हो गया. मंगलवार को लाल किले में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 कहा कि उनकी सरकार भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सेवा करने का प्रयास कर रही है. आम आदमी पार्टी की सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोए. लाल किला मैदान पर लव कुश रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में सीएम अरंविद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दिल्ली में हर किसी को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं भी मिले.

सभी को मिले ये सुविधा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं. उनके जीवन और राम राज्य की उनकी अवधारणा से बहुत कुछ सीखने को है. हमारा प्रयास है कि कोई भी भूखा न सोए और सभी को दिल्ली में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली मिले.’’

CM ने क्यों कही ये बात?

अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनकी भलाई और खुशी के लिए प्रार्थना भी की. उन्होंने कहा, ‘भगवान राम से प्रेरणा लेते हुए और आपका बेटा होने के नाते, मैं आपकी समस्याओं का हल करने का प्रयास कर रहा हूं. फिर भी, अगर कुछ करना बाकी है, तो मैं आपसे माफी मांगता हूं.’ कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री को ‘गदा’ देकर सम्मानित किया गया.

अंधभक्तों से उलझने की जरूरत नहीं

मंगलवार को दिल्ली के सीएम पोस्ट एक्स में लिखा था कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. आइए, हम सब मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के आदर्शों पर चलते हुए एक समृद्ध रामराज्य का निर्माण करें. इससे पहले सीएम ने कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हटाना ही असली देशभक्ति होगी. आप लोग अंधभक्तों से ना उलझें, देशभक्तों से बात करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget