एक्सप्लोरर

Weather Update Today:  दिल्ली में अगले 2 दिनों तक बारिश के आसार, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, जानें IMD अपडेट 

Today weather In Delhi: भारत मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 अक्टूबर 2023 को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पुर्वानुमान है.

Delhi weather News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा. अचानक उमस और तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लोग काफी संख्या में वायरल फीवर की चपेट में आने लगे हैं. 7 अक्टूबर की तुलना में आठ अक्टूबर को तापमान आंशिक रूप से ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. जबकि मंगलवार बूंदाबांदी होने की संभावना है. 

आईएमडी के मुताबिक रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत रही. शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आईएमडी ने 9 और 10 अक्टूबर को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पुर्वानुमान जताया है.

दिल्ली में AQI 300 के पार

सीपीसीबी के अनुसार 7 अक्टूबर को दिल्ली के तीन इलाकों में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. दिल्ली में सबसे अधिक एक्यूआई मुंडका इलाके में दर्ज किया गया. मुडका में एक्यूआई 337, शादीपुर में 318 और बवाना में का 306 दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली के आसपास के शहरों की बात करें तो ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा. ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 292 दर्ज किया गया. इसे खराब श्रेणी माना जाता है. नोएडा का एक्यूआई 250, गाजियाबाद का एक्यूआई 210, गुरुग्राम का 172 और फरीदाबाद में 198 एक्यूआई दर्ज किया गया. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रीन वार रूम को एक्टिव कर दिया गया है. प्रदूषण को रोकने के लिए 15 प्वाइंट एजेंडा भी लागू किया गया है. साथ ही कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध भी है. बता दें  कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराबऔर 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में सीट शेयरिंग पर हमारी कोई भूमिका नहीं है, अरविंदर सिंह बोले- 'आलाकमान के फैलने पर करेंगे अमल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget