एक्सप्लोरर

करावल नगर में जलभराव, AAP नेता ने चलाई 'नाव', कहा- लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर

Delhi News: आप नेता और पूर्व पार्षद मनोज त्यागी ने कहा कि आज दिल्ली के लोग बीजेपी सरकार से त्रस्त हैं और कह रहे हैं कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई.

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद मनोज त्यागी ने नाव चलाकर दिल्ली की सरकार को जगाने का प्रयास किया. उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास थाने की सड़क पर कई दिनों से पानी जमा है और लोग गंदे पानी में होकर आने-जाने को मजबूर हैं. आप नेता ने कहा कि लोगों की कई शिकायतों के बाद भी बीजेपी सरकार नींद से नहीं जागी. 

कपिल मिश्रा का वादा झूठा निकला- आप नेता

मनोज त्यागी ने कहा कि मंत्री कपिल मिश्रा ने चुनाव के दौरान करावल नगर में जलभराव की समस्या खत्म करने का वादा किया था, लेकिन उनका वादा झूठा निकला. अगर बीजेपी सरकार दिल्लीवालों को जलभराव से मुक्ति नहीं दिला सकती तो फिर यह सरकार निकम्मी है.

करावल नगर से आप प्रत्याशी रहे मनोज त्यागी ने कहा कि करावल नगर से विधायक और मंत्री कपिल मिश्रा ने चुनाव के दौरान बार-बार कहा था कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो वे मंत्री बनेंगे और करावल नगर में जलभराव की समस्या हमेशा के लिए खत्म कर देंगे. जनता ने कपिल मिश्रा को जिता दिया, लेकिन आज करावल नगर की जनता बहुत परेशान है. सोनिया विहार, श्रीराम कॉलोनी और खजूरी के बच्चे स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरते हैं. कोई श्रीराम कॉलोनी से खजूरी खास के स्कूल में जाता है, कोई सोनिया विहार के स्कूल जाता है. ये बच्चे गंदे पानी से निकलकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं.

दिल्ली के लोग बीजेपी सरकार से त्रस्त हैं- आप नेता

मनोज त्यागी ने कहा कि आज दिल्ली के लोग बीजेपी सरकार से त्रस्त हैं और कह रहे हैं कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई. विपक्ष का काम सरकार को जगाना होता है. करावल नगर की जनता ने हमें 84,000 वोट दिए. उस 84 हजार वोट के नाते मैं जनता के लिए खजूरी थाने के पास जमा गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर आए हैं. कपिल मिश्रा ने वादा किया था कि 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे और अगले ही दिन 9 फरवरी को खजूरी थाने से पानी साफ हो जाएगा. कपिल मिश्रा पहले नोएडा रहते थे और अब सिविल लाइंस की कोठी में रहते हैं. उन्हें गंदे पानी से जाने को मजबूर गरीब, मध्यम वर्ग के लोगों या बच्चों के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है.

सरकार को जागना चाहिए- मनोज त्यागी

मनोज त्यागी ने कहा कि वह इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं. सुबह-शाम लोग और बच्चे उनसे मिलते हैं और कहते हैं, गंदे पानी का कुछ करवाओ. मैं अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सरकार को जगाने आया हूं. लोग थाने में शिकायत करने, बिजली घर में बिल जमा करने या शिकायत दर्ज करने गंदे पानी से होकर जाते हैं. सरकार को जागना चाहिए. अगर बीजेपी की सरकार दिल्ली की जनता को जल भराव से मुक्ति नहीं दिला सकती तो यह सरकार झूठी, निकम्मी और बेकार है. यह जनता के दर्द को नहीं समझती है, सिर्फ गरीबों को दर्द देती है. जनता को सचेत करने और सरकार को जगाने के लिए मैं आया हूं. जो जनता गद्दी पर बिठाना जानती है, वह गद्दी से उतारना भी जानती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget