एक्सप्लोरर

दिल्ली: कालिंदी कुंज पर लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगा नया इंटरचेंज, पढ़ें डिटेल

Delhi News: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) दिल्ली से गुजरने वाले 6 बड़े रोड प्रोजेक्ट पर काम करेगी, जिनकी कुल लंबाई 128 किमी होगी. कालिंदी कुंज पर नया इंटरचेंज बनाया जाएगा.

दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों का सामना होता है. कालिंदी कुंज में तो सुबह-शाम लोगों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है. ट्रैफिक जाम की समस्या और भीड़भाड़ को कम करने के अहम प्रयास के तहत दिल्ली सरकार और केंद्र ने कनेक्टिविटी में सुधार और कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर हाथ मिलाया है. कालिंदी कुंज पर नया इंटरचेंज इस योजना का हिस्सा है.

कालिंदी कुंज का इंटरचेंज दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवाजाही को काफी आसान बनाएगा, जहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है. इसके बनने से लोगों को काफी हद तक ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है. कालिंदी कुंज दिल्ली-नोएडा रोड और आगरा कैनाल रोड को जोड़ता है. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) दिल्ली से गुजरने वाले 6 बड़े रोड प्रोजेक्ट पर काम करेगी, जिनकी कुल लंबाई 128 किलोमीटर होगी. इसमें 23,850 करोड़ रुपये की लागत आएगी. 

प्रोजेक्ट में क्या-क्या शामिल?

  • इन योजनाओं में कालिंदी कुंज चौराहे पर अहम इंटरचेंज के निर्माण की योजना
  • NH344M से ट्रोनिका सिटी तक 17 किलोमीटर का लिंक
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को गाजियाबाद और फरीदाबाद होते हुए नोएडा से जोड़ने वाले अर्बन एक्सटेंशन रोड II का 65 किलोमीटर पूर्वी हिस्सा
  • महिपालपुर से नेल्सन मंडेला रूट तक 5 किलोमीटर टनल
  • एम्स से फरीदाबाद रोड तक 20 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर 
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का 20 किलोमीटर का विस्तार

प्रोजेक्ट से NH44 और NH48 पर दबाव कम होगा

ये परियोजनाएं मध्य दिल्ली से लंबी दूरी के यातायात को डायवर्ट करेंगी, NH44 और NH48 पर दबाव कम करेंगी और प्रमुख एक्सप्रेसवे तक तेज़ पहुंच के साथ क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करेंगी. सीनियर अधिकारियों ने बताया कि NHAI निर्माण कार्य कर रहा है, वहीं दिल्ली सरकार अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों और विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी.

इसके अलावा, राज्य को पर्यावरण, ट्रैफिक और शहरी नियोजन नियमों से संबंधित जरूरी परमिशन और मंजूरी प्राप्त करने में सहायता करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा वे निर्माण के दौरान आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और जनसंचार के प्रबंधन में भी मदद करेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना स्थल के आसपास सुरक्षा और स्वच्छता के लिए पुलिस और नगर निगम एजेंसियों के साथ को-ऑर्डिनेशन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget