एक्सप्लोरर

सौरभ भारद्वाज के सवाल पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार, कहा- 'देवी योजना को AAP ने क्यों नहीं किया लागू?'

Delhi News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि क्रेडिट चोरी का इल्जाम लगाने वाले पहले ये तो बताएं कि उनकी सरकार ने देवी योजना के तहत बसों को सड़कों पर क्यों नहीं उतारा? 

Delhi DEVI Yojana News: दिल्ली की सड़कों पर 'देवी योजना' की 400 बसें दौड़ते ही राष्ट्रीय राजधानी में राजनीति का पारा भी चरम पर पहुंच गया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज को इस मसले पर आड़े हाथों लिया. उन्होंने क्रेडिट चोरी के आरोपों पर कहा कि आप नेता पहले ये बताएं कि यही काम उन्होंने पहले क्यों नहीं किया, जब दिल्ली में लगातार 10 सालों तक उनकी सरकार सत्ता में थी. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज पर तंज कसते हुए कहा, "क्रेडिट चोरी का इल्जाम लगाने वाले पहले ये तो बताएं कि उनकी सरकार ने उद्घाटन की शान में शान मारने के बाद भी इन बसों को सड़कों पर क्यों नहीं उतारा?" 

वीरेंद्र सचदेवा का दावा है कि बीजेपी ने कानूनी रास्ता अपनाकर दिल्ली की जनता की सुविधा के लिए इन बसों को चलवाया. वरना AAP तो बस ढोल पीटने में ही मस्त थी.

क्रेडिट पर सवाल AAP की हताशा या ढोंग?

वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज के बयान को 'राजनीतिक हताशा' का सबूत बताया. उनका कहा, "AAP वाले जब से सत्ता से बाहर हुए हैं, तब से भ्रम फैलाने में लगे हैं. देवी योजना की बसें आईं तो इनके लिए कागजी काम और तकनीकी प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन आतिशी मार्लेना की सरकार को तो बस चुनावी शोर चाहिए था. उद्घाटन कर दिया, फोटो खिंचवा ली, लेकिन बसें सड़क पर उतारने की हिम्मत नहीं दिखाई.

उन्होंने आगे कहा, ."पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने तो बसें खरीदने में भी हाथ खड़े कर दिए थे, जिससे दिल्ली में बसों की किल्लत हो गई. अब बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार ने जनता की परेशानी देखी, सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करवाई, सप्लायर से सुरक्षा का हलफनामा लिया और बसों को सड़कों पर उतार दिया. ये है असली काम, न कि सिर्फ कैमरे के सामने ताली बजाना." 

सचदेवा का सौरभ भारद्वाज से सवाल 

वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज को सीधे चुनौती देते हुए पूछा- "आप हमें क्रेडिट चोर बता रहे हो, लेकिन ये बताओ कि उद्घाटन के बाद बसें बेड़े में क्यों खड़ी रहीं? जनता को चक्कर काटने के लिए छोड़ दिया था क्या?" बीजेपी ने न सिर्फ कानून का पालन किया बल्कि दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पटरी पर लाने का जिम्मा भी उठाया. AAP को तो बस नारे लगाने और इल्जाम लगाने से फुर्सत नहीं मिली."

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा था?

सौरभ भारद्वाज ने देवी बस सेवा शुरू होने पर कहा था कि केंद्र सरकार ने बबस का टेंडर बनाया. पैसा दिल्ली सरकार का था. केंद्र द्वारा Make in India अनिवार्य टेंडर कंडीशन थी. वेंडर के पास सर्टिफिकेट नहीं था, क्योंकि बस में मेक इन इंडिया कंपोनेंट 50 प्रतिशत स्वदेशी नहीं थी. अब भाजपा सरकार बताए ये खड़ी हुई बसों में मेक इन कंपोनेंट किसने बदले? अगर नहीं नहीं बदले तो टेंडर की शर्तों का उल्लंघन हुआ या नहीं. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget