एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी, आतिशी और अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती, उठाए ये सवाल

Delhi Yamuna Water: दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ITO यमुना घाट पर CM आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियां लगवाई हैं. आशा है, वो आएंगे और यमुना में डुबकी लगाएंगे.

Delhi Yanuna Water Pollution: दिल्ली में आसमान से लेकर जमीन तक प्रदूषण की वजह से लोग ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे है. इस मसले को लेकर पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है. अब दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा गुरुवार (24 अक्टूबर) की सुबह आईटीओ यमुना घाट (छठ घाट) पहुंचे और उसमें डुबकी लगाई. 

इसी के साथ वीरेंद्र सचदेवा ने बीजेपी की ओर यमुना की सफाई के मसले पर अपना विरोध भी आप सरकार से जता दिया. उन्होंने यमुना की सफाई के मसले पर बातचीत करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी को भी आने के लिए न्यौता दिया है. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दोनों के लिए दो कुर्सियां भी लगवाई हैं. उन्होंने दोनों को यमुना सफाई के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है. उन्होंने ये भी कहा है कि मैं, गुरुवार की सुबह आईटीओ स्थित छठ घाट पर पहुंचूंगा. 

'दोनों से है ये आशा' 

वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पोस्ट में ये भी लिखा है कि हम वहीं पर मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के आने का इंतजार करेंगे. आशा करते हैं अरविंद केजरीवाल वहां आएंगे और गुरुवार को यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएंगे. 

8,500 करोड़ का मांगा​ हिसाब 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के सीएम पर तंज कसते हुए कहा, "हमने लाल कालीन की व्यवस्था की है, क्योंकि जो सीएम आवास में में रहते थे, उन्हें लाल कालीन की आदत हो जाती है. इसलिए, हमने दो कुर्सियों की व्यवस्था की है. यह परंपरा आतिशी ने खुद शुरू की थी, इसलिए अगर वह आती हैं, तो उन्हें दो कुर्सियों की आवश्यकता होगी. अगर अरविंद केजरीवाल आते हैं, तो हमें खुशी होगी. हालांकि, वह जमानत पर हैं, लेकिन वह सीएम थे. उन्हें यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 8,500 करोड़ रुपये का हिसाब देना चाहिए. अगर वे आते हैं तो हम कुछ और समय तक इंतजार करेंगे."

'डुबकी लगाने की ये है मजबूरी'

एबीपी न्यूज ने वीरेंद्र सचदेवा से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूछा कि क्या आगामी चुनाव की वजह से मजबूरी में उन्हें यमुना में डुबकी लगानी पड़ी? सचदेवा कहते हैं कि "मजबूरी ये है कि मां यमुना के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है, उसे दिखाने के लिए आज मैंने इस पानी में डुबकी लगाई है. मां, यमुना केजरीवाल को माफ नहीं करेगी. मेरे लिए मेरा बीमार होने का डर जरूरी नहीं है. मेरे लिए मेरी दिल्ली का दर्द जरूरी है. 

साबरमती की तर्ज पर करेंगे यमुना घाट का विकास 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 साल से दिल्ली को लूटा है. हमने केजरीवाल और आतिशी दोनों को बोला था, यहां आते और 8500 करोड़ रूपये का हिसाब देते. कहां खर्च किया? वीरेंद्र सचदेवा ने इस दौरान वादा किया कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव जीतने पर अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यहां भी काम करेगी, क्योंकि ऐसा करना संभव है.

'दिल्ली में हरियाणा-यूपी के इंडस्ट्रियल वेस्ट...', CM आतिशी ने BJP को ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget