एक्सप्लोरर

'बीजेपी पानी को भी बना रही जहरीला', दिल्ली की CM आतिशी का बड़ा आरोप

Delhi Yamuna Water: सीएम आतिशी ने कहा कि वजीराबाद बैराज पर यमुना में जो पानी भेजा जा रहा है, उसमें अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है. वजीराबाद बैराप पर अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम पर पहुंच गया.

Yamuna Water Pollution: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार (23 अक्टूबर) को वजीराबाद वाटर रिजर्वायर का निरीक्षण किया. इस मौके पर सीएम आतिशी ने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित किया. अब बीजेपी पानी को भी जहरीला बना रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित हरियाणा और यूपी द्वारा छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर भी काफी बढ़ गया है.

आतिशी ने कहा कि कालिंदी कुंज बैराज पर भी हरियाणा-उत्तर प्रदेश के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है. इससे नदी में झाग बन रहा है. आतिशी ने कहा कि हमने देखा है कि किस तरह यमुना में कालिंदी कुंज बैराज पर लगातार झाग बन रही है. कैसे ये हर साल सिर्फ दीपावली और छठ के समय बनती है. 

सीएम आतिशी ने कहा, 'मंगलवार (22 अक्टूबर) से वजीराबाद बैराज पर यमुना में जो पानी भेजा जा रहा है, उसमें अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है. कल शाम तक अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम पर पहुंच गया. अमोनिया के इस स्तर पर पहुंचने के कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पानी ट्रीट नहीं किया जा सकता है.' 

'इस वजह से नहीं पहुंच रहा पानी' 

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि हरियाणा द्वारा डीडी-2 और डीडी-8 ड्रेन से यमुना में भेजे जा रहे प्रदूषित पानी के कारण आज वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सभी में पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है. दिल्ली के लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है. 

सीएम आतिशी ने कहा कि ठीक यही कहानी वायु प्रदूषण के साथ भी है. एक तरफ पंजाब है, जिसने 2021 से 2023 के बीच पराली जलाने की घटनाओं को 50 प्रतिशत तक कम किया. साल 2023 से 2024 में 25% और कम कर दिया. दूसरी तरफ हरियाणा और उत्तर-प्रदेश है, जहां पर लगातार पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. हरियाणा में ये 23 प्रतिश और उत्तर-प्रदेश में 70 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं. 

'बीजेपी करा रही है ये काम'

उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को भी ये बताना चाहती हूं कि बीजेपी चाहे कितनी भी गंदी राजनीति करे, आम आदमी पार्टी की सरकार अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में बीजेपी की गंदी राजनीति और इनके द्वारा पैदा किए जा रहे समस्याओं का समाधान निकालेगी.
उन्होंने कहा कि  बीजेपी दिल्लीवालों को मारने की कोशिश कर रही है. जबकि AAP और अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली वालों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

'दिल्ली में BJP की सरकार बनी तो 10-10 घंटे के पावर कट लगेंगे', अरविंद केजरीवाल का दावा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget