एक्सप्लोरर

ओलंपिक के फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, संजय सिंह बोले- 'जिस बेटी को सड़कों पर पीटा गया, आज...'

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट 50 किग्रा ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं हैं. उन्होंने क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से हराया.

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. वो ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. फोगाट 50 किग्रा ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं हैं. उन्होंने क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से हराया.

उधर, पहलवाल विनेश फोगाट के शानदार प्रदर्शन को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''देश की जिस बेटी को भारत सड़कों पर पीटा गया घसीटा गया आज उसने विदेशी धरती पर 4 बार की विश्व चैंपियन को पराजित कर भारत का परचम लहराया.''

विनेश फोगाट ने अपने मैच के तुरंत बाद कहा, ''कल महत्वपूर्ण दिन है, तब बात करेंगे.'' फोगाट को अब सिल्वर मेडल मिलना तय है. उन्होंने सेमीफाइनल में इस जीत के साथ अपने लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. विनेश ने सेमीफाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया. 

मैच के दौरान दोनों पहलवानों ने सतर्क शुरुआत की लेकिन क्यूबाई खिलाड़ी ने कोई जोखिम नहीं उठाया, जिसके बाद विनेश एक तकनीकी अंक के साथ बोर्ड पर आ गईं. पहले पीरियड की समाप्ति पर विनेश 1-0 से आगे थीं. उसने दूसरे पीरियड में चार और अंकों के साथ अपना दबदबा बढ़ाया और मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया.

इससे पहले विनेश ने पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 1 जापान की युई सुसाकी को हराया और अंतिम-आठ चरण में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जुझारू भारतीय पहलवान के लिए ये एक यादगार दिन रहा. उन्हें रियो 2016 और टोक्यो 2020 संस्करणों में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने का दर्द झेलना पड़ा था.

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से पहले का जीवन विनेश के लिए काफी मुश्किल भरा था. उन्होंने युवा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बृज भूषण शरण सिंह के विरोध में पहलवानों का समर्थन किया था. 

विनेश उन तीन ओलंपियनों में से एक थीं, जो कई युवा पहलवानों के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृज भूषण के खिलाफ महीनों तक विरोध प्रदर्शन में बैठी थीं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटा दिया था.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली में तिहाड़ जेल के बाहर बीजेपी ने जमकर किया विरोध-प्रदर्शन, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget