एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में तिहाड़ जेल के बाहर बीजेपी ने जमकर किया विरोध-प्रदर्शन, जानें क्या है वजह?

Delhi BJP Protest: दिल्ली बीजेपी ने मंगलवार को तिहाड़ जेल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है.

Delhi News Today: दिल्ली बीजेपी ने मंगलवार को तिहाड़ जेल के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में  मंगलवार (6 अगस्त) दोपहर हुए इस विरोध प्रदर्शन कई दिग्गज नेता नजर आए.

तिहाड़ जेल के बाहर बीजेपी का विरोध
इनमें दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, उपनेता जयभगवान यादव और अन्य नेताओं के अलावा बीजेपी के निगम पार्षदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. 

इस दौरान तिहाड़ जेल के मेन गेट के बाहर बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की. लगभग आधे घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकरियों ने जेल में आवागमन करने वाले द्वार के बाहर जमकर नारेबाजी की.

दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
इस मौके पर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "कल हाई कोर्ट के जरिये अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी रूप से वैध बताये जाने के बाद उनके पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है. इसलिए अब दिल्ली की जनता भी मांग कर रही है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भी इससे पहले उन्हें यह इशारा दे चुका है."

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "दिल्ली में कुछ ऐसी ही स्थिति अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों की है, क्योंकि दिल्ली के मंत्री बंगला लेंगे, गाड़ी लेंगे, भत्ता लेंगे, लेकिन अगर कोई घटना घटित हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी नहीं लेंगे''. 

उन्होंने कहा कि, "दिल्ली के मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में हैं और बाकी जो मंत्री एवं विधायक बाहर हैं वह सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यस्त हैं."

'दिल्ली सीएम जेल में हैं और प्रशासन ठप्प'
सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा "आम आदमी पार्टी को दिल्ली की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें इस बात की चिंता है कि तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री का शुगर लेवल कितना घटा और कितना बढ़ा. आज दिल्ली का पूरा प्रशासन पंगु हो गया है वहां कोई निर्णय लेने वाला नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री के बिना कैबिनेट नहीं हो सकती."

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाहे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर किसी को बैठा दें, लेकिन वह दिल्ली की सरकार को चलने दें, क्योंकि वर्तमान स्थिति में जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. मार्च से लेकर अभी तक एक भी कैबिनेट मीटिंग नहीं हुई है".

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Mysore Cafe में उठाएं साउथ इंडियन फूड का लुत्फ, वीकेंड पर लगता है फूडीज का तांता

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget