एक्सप्लोरर

चर्चा के दौरान दिल्ली विधानसभा में मौजूद नहीं थे विपक्ष के सदस्य, स्पीकर बोले, 'विषय रखने वाले...'

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्ष सिर्फ सुर्खियां बटोरना चाहता है. वे पहले कोई मुद्दा उठाते हैं, और जब वास्तव में उस पर चर्चा होती है, तो भाग जाते हैं.

Vijender Gupta On AAP: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार (01 अप्रैल) को एक अजीब स्थिति पैदा हो गई. आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने दिल्ली में बिजली कटौती पर चर्चा के लिए विधानसभा में नियम-54 के तहत एक नोटिस दिया था. यह विषय बहुत जरूरी था, इसलिए इसे कार्यसूची में शामिल किया गया लेकिन जब शाम 4:40 बजे इस पर चर्चा शुरू हुई, तो न कुलदीप कुमार सदन में थे और न ही विपक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद था.

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा, ''यह सदन और जनता के साथ धोखा है. सदन में चर्चा के लिए विषय रखने वाले को खुद मौजूद रहना चाहिए. विपक्ष का इस तरह गायब रहना गलत परंपरा है.''

मुद्दा उठाकर विपक्ष के लोग भाग जाते हैं- विजेंद्र गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, ''विपक्ष केवल अखबारों और टीवी में सुर्खियां बटोरना चाहता है. वे पहले कोई मुद्दा उठाते हैं, और जब वास्तव में उस पर चर्चा होती है, तो भाग जाते हैं.'' उन्होंने विपक्ष से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की.

मंत्री आशीष सूद ने बिजली कटौती से जुड़े फैक्ट रखे

हालांकि, विधानसभा में विपक्ष की गैरमौजूदगी के बावजूद इस विषय पर चर्चा कराई गई. आठ विधायकों ने अपने विचार रखे और विपक्ष के इस व्यवहार की आलोचना की. दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने बिजली कटौती से जुड़े सभी तथ्य रखे और सरकार का पक्ष साफ किया.

AAP का असली चेहरा बेनकाब हो गया- आशीष सूद

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी 'आप' की कड़ी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ''आम आदमी पार्टी के विधायकों का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया. आज विधानसभा में बिजली के मुद्दों पर चर्चा हो रही थी, लेकिन AAP का एक भी MLA वहां नहीं दिखा, सब भाग खड़े हुए.''

उन्होंने आगे लिखा, ''आतिशी और सभी AAP विधायकों ने पिछले 10 सालों में कुछ नहीं किया और अब जब वे हमें काम करते देखते हैं, तो वे लोगों के बीच भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं और डर पैदा कर रहे हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वर्तमान दिल्ली सरकार काम करने में विश्वास रखती है और केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार की तरह नहीं है, जिसने अपने निकम्मेपन को विज्ञापनों से ढक देती थी.''

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget