एक्सप्लोरर

सलमान खुर्शीद के 370 वाले बयान पर उदित राज का बड़ा बयान, 'उन्होंने जो भी कहा वह...'

Udit Raj On Salman Khurshid: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ऑल पार्टी डेलीगेशन का हिस्सा हैं. उन्होंने इंडोनेशिया में अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को सही बताया. इस पर उदित राज ने प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस नेता उदित राज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत में शामिल होता. इसके साथ ही उन्होंने सलमान खुर्शीद के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

'मैं रेड्डी के बयान से पूर्ण रूप से सहमत हूं'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान उदित राज ने रेड्डी के बयान पर कहा, "मैं रेड्डी के बयान से पूर्ण रूप से सहमत हूं. इसमें कोई शक नहीं है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो पीओके भारत का हिस्सा बन चुका होता. रेड्डी ने कार्यक्रम के दौरान जो कुछ भी कहा है, बिल्कुल सही कहा है."

सलमान खुर्शीद के बयान पर क्या बोले?

दूसरी ओर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के 'अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में खुशहाली' वाले बयान पर उदित राज ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने जो भी कहा है वह सही ही होगा.

'मौजूदा सरकार PoK को लेकर कुछ भी नहीं कर सकती'

पीओके पर वर्तमान सरकार के रुख पर उदित राज ने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह से भारत पर दबाव बनाकर रखा है, वर्तमान सरकार पीओके को लेकर कुछ भी नहीं कर सकती है. अमेरिका लगातार कह रहा है कि उसके दबाव के चलते ही भारत-पाक सीजफायर हुआ. पीएम मोदी इस बारे में क्यों कुछ नहीं बोलते हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की सम्मान और प्रतिष्ठा गिरी है. लेकिन, पीएम मोदी चुनाव में लगे हैं. उन्हें ट्रंप को ललकारने की जरूरत है कि वह सीजफायर को लेकर मध्यस्थता की जो बात कह रहे हैं, वह सरासर झूठ है.

'पहले सरकार मुखबरी का जवाब दे'

भाजपा नेताओं के कांग्रेस को पाकिस्तान परस्त पार्टी बताए जाने पर उदित राज ने कहा कि वर्तमान सरकार देश को दिखा रही है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले रही है, लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए मुखबरी कर रहे हैं. जब हमारी सेना पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर रही होती है, तो यह पहले खबर देते हैं कि हम हमला कर रहे हैं. पहले वर्तमान सरकार मुखबरी का जवाब दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget