एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के उदित राज, 'अगर सबको हिंदू बनाना चाहते हो तो 5-10 लाख लोगों को जमा करो और...'

Udit Raj:  पटना में सनातन महाकुंभ के बाद धीरेंद्र शास्त्री के "बिहार पहला हिंदू राज्य बनेगा" बयान पर सियासी तूफान खड़ा हो गया. कांग्रेस नेता उदित राज ने जातिवाद और भेदभाव को लेकर कड़ा हमला बोला है.

Udit Raj on Dhirendra Shastri: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित सनातन महाकुंभ के बाद सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल हुए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से कहा कि “देश में बिहार पहला हिंदू राज्य बनेगा.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म खतरे में नहीं है, लेकिन उस पर बार-बार हमले हो रहे हैं, और हिंदुओं को एकजुट होकर सनातन की रक्षा करनी चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने तीखा पलटवार किया है.

ब्राह्मणों के दर्द नहीं समझते धीरेंद्र शास्त्री- उदित राज
उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए पूछा, “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सबको हिंदू बनाने के पीछे पड़े हुए हैं, ब्राह्मण जाति से आते हैं लेकिन क्या वो खुद हिंदू हैं? हमारे समाज में ब्राह्मण सबसे उंचे स्थान पर हैं, उनके दिलों से पूछें कि जिन्हें पेशाब पिलाया जाता है, मूत्र छिड़का जा रहा है, बारात में घोड़ी पर नहीं चढ़ सकते, गांव के किनारे बसाया गया है, उनके पास जमीन नहीं है, कपड़ा नहीं है, समाज में इनका बहिष्कार किया जाता है. उनके दर्द को ये (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) कहां महसूस कर सकते हैं?

धूर्तता करने से काम नहीं चलेगा- उदित राज
उदित राज ने लिखा समाज को हजारों जातियों में बाटकर इन्होंने (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ही बटवा-ए- हिन्द बनाया और अब भगवा-ये-हिन्द की बात कर रहे हैं. कैसे! ख़ुद को तो सबसे ऊंची जाति बना ली औरों को नीच- अछूत. लाखों लोग इनके कथा में जमा होते हैं और क्यों नहीं उन्हें हिंदू बनाते? धूर्तता करने से काम नहीं चलेगा, अगर सबको हिंदू बनाना चाहते हो तो 5-10 लाख लोगों को जमा करो और और वहीं पर अंतर्जातीय शादी कराने का अभियान शुरू करो."

कांग्रेस नेता ने अपने बयान में लिखा, "बटवा -ए- हिन्द के कारण ही गजवा-ए -हिन्द का जन्म हुआ. कदम कदम पर दलित- पिछड़ों के साथ भेद भाव क्या मुसलमान या ईसाई करते हैं? सुधार जाओ, बीजेपी को जिताने के लिए पाखंड छोड़ दो वर्ना तुम लोगों के कारण ‘गजवा-ए-हिन्द’ हो जाएगा."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget