एक्सप्लोरर

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के पोते का PM मोदी को वीडियो मैसेज, 'मैं बहुत डरा हुआ...'

Syed Ahmad Bukhari Grandson: जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के पोते सैयद अरीब बुखारी ने पीएम मोदी को अपना हीरो बताया है.

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के पोते सैयद अरीब बुखारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए वीडियो मैसेज जारी किया है. अपने वीडियो में नन्हें अरीब ने पीएम मोदी को अंकल कहा. अरीब ने प्रधानमंत्री से कहा कि आपने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है.

'मैं अब फिर से अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकता हूं'

अपने वीडियो में सैयद अरीब बुखारी कहते हैं, "आदरणीय अंकल मोदी. आपने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. आप मेरे हीरो हैं. मैं बहुत परेशान और डरा हुआ था लेकिन अब मुझे शांति महसूस होती है. मैं अब रिलैक्स महसूस करता हूं. मैं अब फिर से अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकता हूं. भारत सरकार और हमारे बहादुर जवानों का शुक्रिया, जय हिंद!"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Syed Areeb Bukhari (@syedareebbukhariofficial)

'इस्लाम आतंकवाद नहीं सिखाता'

अरीब, सैयद शाबान बुखारी के बेटे हैं जो दिल्ली की जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम हैं. इससे पहले भी अरीब बुखारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम हमें आतंकवाद नहीं सिखाता है.

कई चर्चित लोगों के साथ अरीब की तस्वीरें

सैयद अरीब बुखारी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं. उनके 19 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो यहां इस्लाम धर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखें तो देश की कई नामचीन हस्तियों के साथ उनकी तस्वीरें हैं. सुपरस्टार सलमान खान, कांग्रेस नेता शशि थरूर, विदेशी नेताओं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेता सोनू सूद जैसे चर्चित चेहरों के साथ उन्होंने तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं.

इससे पहले एक वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अरीब कहते हैं, "कश्मीर में जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत दुखी हूं. इस्लाम हमको आतंक नहीं सिखाता. इस्लाम हमको प्यार और मुहब्बत सिखलाता है. मैं दिल से कहता हूं कि जो आतंकवादी हैं वो कभी मुसलमान हो ही नहीं सकते."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP Protest: CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget