एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: विभव कुमार के खिलाफ जल्द हो सकती है FIR

Swati Maliwal News: दिल्ली पुलिस ने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज कर लिया है. मालीवाल ने पुलिस को जो बयान दिए हैं वो करीब ढाई पन्नों में है.

Swati Maliwal Case Update: आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में विभव कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर हो सकती है. स्वाति मालीवाल ने गुरुवार (16 मई) को ही दिल्ली पुलिस के सामने इस मामले में अपने बयान दर्ज कराए हैं. ये बयान करीब ढाई पेज में हैं, जिसमें 13 तारीख की घटना की पूरी जानकारी है. बता दें कि दिल्ली पुलिस की एक टीम आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से इस सिलसिले में जानकारी लेने पहुंची थी.

पुलिस की टीम चार घंटे से ज्यादा समय तक सांसद के आवास पर रुकी. इसके बाद पुलिस की टीम वहां से निकल गई. पुलिस सूत्रों की मानें तो आप सांसद ने 13 मई की घटना के बारे में विस्तार से बताया है कि उस दिन क्या कुछ हुआ था. दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम मालीवाल के आवास पर पहुंची थीं. इस दौरान बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे.

NCW ने भी किया है विभव कुमार को तलब

उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में विभव कुमार को गुरुवार को तलब किया है. समन के मुताबिक विभव कुमार की सुनवाई शुक्रवार (17 मई) सुबह 11 बजे होनी है. इस मामले में एनसीडब्ल्यू ने मीडिया पोस्ट का स्वत: संज्ञान लिया है. 

सिविल लाइन थाने गईं थी मालीवाल

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन जाकर अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताया था. इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इस घटना को बेहद ही निंदनीय बताया था. संजय सिंह स्वाति मालीवाल से मिलने के लिए 15 मई को उनके घर भी गए थे.

दरअसल, आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए उनके घर पर पहुंचीं थी. आरोप है कि ड्रॉइंग रूम में इंतजार करने के दौरान विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी.

ये भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल केस: क्या PCR कॉल के आधार पर पुलिस दर्ज कर सकती है FIR? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget