एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: 'बीजेपी और दिल्ली पुलिस को पता है कि ये केस...' स्वाति मालीवाल मामले पर बोलीं मंत्री आतिशी

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि सुबह विभव कुमार को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस लेकर गई. 11 बजे से खबरें चलने लगीं कि वे गिरफ़्तार हो गए, इससे बीजेपी का षड्यंत्र साफ हो गया.

Atishi on Swati Maliwal Case: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले स्वाति मालीवाल मामले में सियासत गरमा गई है. आप नेता और मंत्री आतिशी ने एक बार फिर इस मसले को लेकर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि यह बीजेपी और दिल्ली पुलिस को भी पता है कि यह केस फर्जी है. उन्होंने इसे पूरी तरह से बीजेपी का षड़यंत्र बताया है.

दिल्ली की मंत्री ने कहा, ''आज सुबह विभव कुमार को क्वेश्चनिंग के लिए दिल्ली पुलिस लेकर गई. 11 बजे से खबरें चलने लगीं कि वे गिरफ़्तार हो गए, इससे बीजेपी का षड्यंत्र साफ हो गया. उनका इरादा हमारे चुनाव को डिस्टर्ब करने का है''. 

मंत्री आतिशी का बीजेपी पर हमला

मंत्री आतिशी ने आगे कहा, ''तीस हज़ारी कोर्ट में एंटीसेपेट्री बेल के लिए याचिका डाली गई. सुनवाई 3:55 पर शुरू हो गई. बीजेपी को लग गया कि उनका केस कमजोर है. इसलिए हियरिंग शुरू होने के 20 मिनट बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस थाने में विभव कुमार को गिरफ्तार कर लेती है. 4:45 पर जब कोर्ट अपना डिसीजन डिक्टेट कर रहा था, तब दिल्ली पुलिस की तरफ़ से एक वकील ने पेश होकर कहा कि उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है. विभव कुमार जब कोर्ट में पेश होते हैं तो उन्हें जमानत भी मिलेगी.''

स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार (18 मई) को स्वाति मालिवाल मामले में सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने लेकर गई थी. विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी थी, जिसके कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया. 

अदालत ने कहा कि कहा कि एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के जरिए कोर्ट को बताया गया कि विभव कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है. विभव को 4 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया. अदालत ने कहा कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ऐसे में याचिका पर सुनवाई का कोई मतलब नहीं बनता है. 

ये भी पढ़ें:

'कल BJP ऑफिस आ रहा हूं जिसे भी...', विभव कुमार का जिक्र कर क्या बोले CM अरविंद केजरीवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget