एक्सप्लोरर

'कल BJP ऑफिस आ रहा हूं जिसे भी...', विभव कुमार का जिक्र कर क्या बोले CM अरविंद केजरीवाल?

Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है.

Arvind Kejriwal on Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा बीजेपी जेल-जेल खेल रही है. पहले मुझे जेल में डाला आज मेरे पीए को जेल में डाल दिया. हमने दिल्ली में बेहतर काम किया है, इसलिए हमको जेल में डालना चाहते हैं. जो काम यह नहीं कर पाते हैं, वह हम कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल 12 बजे बीजेपी दफ्तर आ रहा हूं, जिसको जेल में डालना है डाल दो. आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं ये लोग. हमारा कसूर क्या है? हमारे लोगों को क्यों जेल में डाला जा रहा है?

स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार की गिरफ्तारी

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट और बदसलूकी केस में सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को शनिवार (18 मई) को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ को लेकर पुलिस उन्हें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची थी. विभव कुमार ने वकील के माध्यम से तीस हजार कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

तीस हजारी कोर्ट ने अग्रिम जमानत को लेकर कहा कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ऐसे में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं बनता है. 

स्वाति मालीवाल का 17 मई को एम्स में मेडिकल चेकअप करवाया गया था. शनिवार (18 मई) को मेडिकल रिपोर्ट आई, जिसमें आप सांसद मालीवाल की आंख और पैर में चोट के निशान मिले हैं. इस रिपोर्ट के कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची और फिर विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मिलने पहुंचीं थी. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम के पीए ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की.

ये भी पढ़ें:

'स्वाति मालीवाल को किया जा रहा बदनाम', दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने लगाया आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget