एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता ने उठाया सवाल, वीडियो जारी कर किया ये बड़ा दावा

Sunita Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर दावा किया कि आंध्र के एक सांसद ने बेटे को बचाने के लिए अपना बयान बदल लिया.

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में सुनीता केजरीवाल दावा कर रही हैं कि आंध्र प्रदेश के एक सांसद के बेटे को ईडी ने प्रताड़ित किया इसलिए उन्होंने अपने बेटे के बचाव के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठा बयान दिया. सुनीता केजरीवाल ने दो मिनट 18 सेकेंड के वीडियो में ईडी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

सुनीता केजरीवाल ने वीडियो में किया यह दावा

सुनीता केजरीवाल ने कहा, "क्या आपको पता है केजरीवाल जी को गिरफ्तार क्यों किया गया है? केजरीवाल जी को एनडीए के एक सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी (MSR) के बयान पर गिरफ्तार किया गया. यह आंध्र प्रदेश से एनडीए के सांसद हैं.  17 सितंबर 2022 को MSR के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड हुई. 

उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी अरविंद केजरीवाल से मिले हैं तो उन्होंने कहा हां मैं 16 मार्च 2021 को अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मिला था. मैं दिल्ली में एक फैमिली चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहता था इसके लिए दिल्ली के CM से जमीन के बारे में मिला था. केजरीवाल जी ने कहा कि लैंड LG के पास है आप आवेदन दे दीजिए हम देखते हैं

- ED को MSR का जवाब पसंद नहीं आया, ED ने कुछ दिन बाद एमएसआर के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार कर लिया. 

- MSR के फिर से बयान लिए गए लेकिन वह अपना पहले वाला बयान ही दोहराते रहे क्योंकि वही सच था और उनके बेटे राघव रेड्डी की जमानत खारिज होती रही.

- इस दौरान सदमे से राघव की पत्नी यानि एमएसआर की पुत्रवधू ने आत्महत्या की कोशिश की और बहुत बीमार हो गई. इन सबको देखते हुए बेटे के लिए वह टूट गए.

- 17 जुलाई 2023 को MSR ने ED में अपना बयान बदल दिया. उन्होंने अब कहा कि 16 मार्च 2021 को मैं केजरीवाल जी से मिलने गया था मुश्किल से चार-पांच मिनट मुलाकात हुई. 

 मेरे कमरे में घुसते ही केजरीवाल जी ने मुझसे कहा कि दिल्ली में आप शराब का काम शुरू कीजिए बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए दे दीजिए. केजरीवाल जी से यह मेरी पहली और आखिरी मुलाकात थी.

- वहीं पर 10-12 लोग बैठे हुए थे. अगर किसी को किसी से पैसे मांगने भी थे तो वह क्या किसी अजनबी से पहली मुलाकात में ही 10 से 12 लोगों के सामने इस तरह पैसे मांग लेगा?

- इस बयान के बाद अगले ही दिन MSR के बेटे राघव  को ED ने बेल दिलवा दी. जाहिर है एमएसआर का यह बयान झूठ है वह खुद ही कह रहे हैं कि यह उनकी केजरीवाल जी से पहले और आखिरी मुलाकात थी. 

- ज़ाहिर है MSR के बेटे और परिवार को 5 महीने बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया इसलिए उन्होंने अपने बेटे को बचाने के लिए झूठा बयान दिया और इस बयान को देने के बाद 2 दिन में ही MSR के बेटे को बेल मिल जाती है.

- इन सब बयानों से एक बात साफ हो गई कि अपने बेटे को जेल से निकलवाने के लिए एमएसआर ने झूठा बयान दिया.

- अदालत ने भी केजरीवाल जी को जमानत देते हुए यही माना कि प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत का लॉलीपॉप देकर बिना किसी सबूत के बयान लिया.

- आपके बेटे केजरीवाल जी को एक गहरे राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है वह एक सामान्य पढ़े-लिखे देशभक्त और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं.

- यदि आज आप उनके साथ खड़े नहीं हुए तो इस देश में पढ़े-लिखे ईमानदार लोग कभी राजनीति में नहीं आएंगे.

- क्या मोदी जी केजरीवाल जी के साथ ठीक कर रहे हैं. इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि पूरे देश को पता चल सके मोदी जी कैसे ED-CBI के ज़रिए एक गहरे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आपके केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Mohalla Bus: दिल्ली में मोहल्ला बसों के लिए किन-किन जगहों पर तैयार हो रहे डिपो, कब शुरू होगी ये सेवा?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!
Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
Insulin Plant: शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
Embed widget