एक्सप्लोरर

Sukesh vs Kejriwal: ठग सुकेश ने LG को लिखा एक और पत्र, CM केजरीवाल और जैन पर लगाया धमकाने का आरोप

ठग सुकेश (Sukesh) ने LG को एक पत्र लिखकर CM केजरीवाल और जैन पर धमकाने का आरोप लगाया है. सुकेश ने दावा किया है कि जैन ने उन्हें इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने का ऑफर दिया है.

Sukesh Blamed Kejriwal: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखकर जेल प्रशासन के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है. इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान सुकेश ने आरोप लगाया था कि जेल अधिकारी उन्हें जेल से शिकायत भेजने पर परेशान कर रहे हैं.

जैन ने दिया कर्नाटक चुनावों में टिकट का ऑफर: सुकेश

मंडोली जेल में बंद सुकेश ने पत्र में लिखा, पिछले हफ्ते सत्येंद्र जैन ने मुझे उनकी मांगों को स्वीकार करने और मेरे कब्जे में उनके खिलाफ सभी सबूत सौंपने का अंतिम अवसर दिया. यह संदेश उन्होंने जेल -14 अधीक्षक राजकुमार के माध्यम से नए साल की पूर्व संध्या पर दिया. जैन ने मुझे इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने और पंजाब में रेत खनन के ठेके भी देने की पेशकश की. जिसके बदले में उनके खिलाफ दिए गए सभी बयानों को वापस लेने और सभी चैट, स्क्रीनशॉट और वॉयस रिकॉर्डिंग सौंपने की मांग की.

प्रताड़ित किया तो आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंच जाऊंगा: सुकेश

सुकेश ने लिखा, जैन ने उसे चेतावनी दी कि अगर मैं सहमत नहीं हूं, तो वह सुनिश्चित करेगें कि मुझे मंडोली की एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इस तरह से प्रताड़ित किया जाएगा कि मैं खुद आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंच जाऊंगा. या फिर सुशांत सिंह राजपूत जैसा हश्र होगा. उन्होंने मुझे फैसला करने के लिए 48 घंटे का समय दिया. यह सब उनके द्वारा स्पीकर फोन पर बोला गया था. सुकेश ने अपने पत्र में दावा किया है कि जेल अधीक्षक अपने जेल से मेरे पास आए और उन्होंने नए साल की शुभकामना के साथ बातचीत समाप्त की और कहा कि हम नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: एलजी पर फिर बरसे मनीष सिसोदिया, कहा - 'गरीब बच्चों के भविष्य से न करें खिलवाड़'

सुकेश ने की सत्संग ट्रस्ट को 50 लाख रुपये देने की मांग

सुकेश ने दावा किया कि 7 जनवरी को, जैसा कि सत्येंद्र जैन ने धमकी दी थी, उसे बिना किसी कारण के जेल-14 से जेल-13 में स्थानांतरित कर दिया गया. पत्र में लिखा है, जेल-13 में कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर बंद हैं. जेल-14 की क्षमता 250 और जेल-13 की क्षमता 1,600 है. सुकेश ने पत्र में कहा, जब मैंने जेल अधिकारी राजेंद्र व उप-अधीक्षक से पूछा, तो उनकी प्रतिक्रिया थी कि आप जो चाहें करें, यह सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) का निर्देश है, उन्होंने मुझे और धमकी भी दी, कि यह केवल शुरुआत है और प्रतीक्षा करें, उन्होंने कहा 'बेहतर होगा कि मैं मिस्टर जैन से माफी मांग लूं और समझौता कर लूं, नहीं तो मेरी जिंदगी मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा तकलीफदेह होने वाली है.' उन्होंने यह भी मांग की कि उनके किसी सत्संग ट्रस्ट को 50 लाख रुपये दिए जाएं.

केजरीवाल-जैन आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग करते हैं: सुकेश

ठग ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और मुख्य रूप से सत्येंद्र जैन जेल में धमकाने और जबरन वसूली करने के लिए अपनी आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग करते हैं. सुकेश ने सवाल किया, कैसे जैन ने जेल -14 अधीक्षक के फोन से मुझसे बात की, यह भी कि उनके निर्देश पर अभी भी स्थानांतरण और पोस्टिंग कैसे की जा रही है, साथ ही उनके द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार मुझे ठीक 48 घंटे के भीतर जेल 13 में स्थानांतरित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Delhi: 'राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किया जा सकता है तो सिंघों क्यों नहीं?' जीके ने केंद्र से पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget