साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से जख्मी साहिल लोचब ने अपील की है कि मेरे खिलाफ गलत नैरेटिव न फैलाया जाए. उन्होंने अपने धर्म के बारे में खुद ही जानकारी दी है.

20 जुलाई को पैलेट गन से घायल साहिल लोचब के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (21 अगस्त) को एफआईआर दर्ज की. राहुल गांधी लोचब के साथ दिल्ली के संसद मार्ग थाने पर पहुंचे थे और करीब सात घंटे तक वहां धरना दिया. इसके बाद जाकर पुलिस ने राहुल गांधी की मांग मान ली और एफआईआर दर्ज कर ली.
एफआईआर दर्ज होने के बाद साहिल लोचब ने बताया कि वो हिंदू परिवार से आते हैं और जाट समुदाय से हैं. उन्होंने अपील की, "मेरे खिलाफ गलत नैरेटिव न फैलाया जाए."
साहिल की FIR दर्ज हुई। यह न्याय की तरफ़ पहला क़दम है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 21, 2026
पर सोचिए - एक FIR लिखने की इजाज़त तक गृह मंत्रालय से आनी पड़ी। अब समझ आया कि न्याय पर लगाम किसने लगा रखी है। pic.twitter.com/nvTwbEmplt
साहिल लोचब ने राहुल गांधी का किया शुक्रिया
साहिल लोचब ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, ''सबसे पहले मैं एलओपी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने 8 घंटे बैठकर मेरी शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही बिना किसी मीडिया कवरेज के पिछले एक महीने से इनकी टीम मेरे पक्ष में खड़ी रही. राहुल गांधी लगातार मेरी हेल्थ अपडेट लेते रहते थे. मीडिया के सामने आने का कोई प्लान नहीं था. जब कल परसों मेरी राहुल गांधी जी से बात हुई तो मैंने इन्हें बताया कि मेरी एफआईआर नहीं लिखी जा रही है. तब इन्होंने कहा कि शुक्रवार को मिलते हैं और मैं आपकी एफआईआर दर्ज करवाने जाऊंगा.
ये न्याय की जीत हुई है- साहिल लोचब
उन्होंने आगे कहा, ''ये न्याय की जीत हुई है. यह एफआईआर न्याय की तरफ पहल कदम है. लेकिन मुझे खुशी से ज्यादा दुख इस बात का है कि एफआईआर लिखवाने में 8 घंटे लग गए जबकि मैं खुद ही गवाह खड़ा हूं, मेर शरीर में 200 छर्रे लगे, इसके बावजूद मेरी शिकायत को 8 घंटे में दर्ज किया गया है. अगर राहुल गांधी मेरा साथ नहीं देते तो शायद एफआईआर नहीं ली जाती. 14 अगस्त से मैं एफआईआर के लिए घूम रहा हूं. मुझे विश्वास था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आ गए हैं तो एफआईआर दर्ज तो की जाएगी. मैं सभी छात्रों को कहना चाहता हूं कि आपकी आवाज को कोई नहीं दबा सकता है जब तक ऐसे नेता आपके साथ खड़े हैं.
इसके साथ ही साहिल ने देश की जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि जब मैं अस्पताल में बेड पर था तो उन्होंने मेरे लिए दुआएं की और आज मैं 200 पैलेट लगने के बाद भी उनके सामने सीधी खड़ा हूं. उन्होने एम्स के डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया.
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप























