एक्सप्लोरर

MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना

दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए MCD ने ‘मॉस्किटो टर्मिनेटर ट्रेन-2026’ अभियान शुरू किया. रेलवे ट्रैक के आसपास एंटी-लार्वल दवा का छिड़काव होगा.

दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ा अभियान शुरू किया है. शुक्रवार (21 अगस्त) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ‘मॉस्किटो टर्मिनेटर ट्रेन-2026’ को रवाना किया गया. दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष अभियान की शुरुआत की.

अभियान के दौरान रेलवे पटरियों के आसपास जमा पानी और मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों को निशाना बनाया जाएगा. पहले चरण में करीब 75 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों को कवर किया जाएगा. इसके लिए ट्रेन के साथ पावर स्प्रे टैंकर चलेंगे, जिससे उन जगहों पर भी दवा पहुंचाई जा सकेगी जहां सामान्य तरीके से पहुंचना मुश्किल होता है.

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

इस मौके पर दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य अधिकारी अशोक रावत समेत निगम और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. यह अभियान दिल्ली नगर निगम और उत्तर रेलवे के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है.

बारिश में बढ़ जाता है मच्छरों के पनपने का खतरा

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि स्वच्छता और जनस्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. बारिश के मौसम में रेलवे पटरियों के आसपास और निचले इलाकों में पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में मच्छरों के प्रजनन को शुरुआती स्तर पर रोकना बेहद जरूरी है.

अभियान शुरू होने से पहले निगम की टीमों ने रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया. इस दौरान मच्छरों के पनपने वाले संभावित स्थानों की पहचान की गई. अब इन जगहों पर बड़े स्तर पर एंटी-लार्वल गतिविधियां की जा रही हैं.

कई रेलवे रूट अभियान में होंगे शामिल

महापौर ने बताया कि अभियान को केवल एक रेलवे रूट तक सीमित नहीं रखा जाएगा. चरणबद्ध तरीके से नई दिल्ली, आदर्श नगर-बादली, दिल्ली जंक्शन, शाहदरा, हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम-गुड़गांव, फरीदाबाद, ओखला और तुगलकाबाद समेत कई रेलवे मार्गों को कवर किया जाएगा.

यह विशेष अभियान सितंबर 2026 तक जारी रहने की योजना है. निगम के स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित जोनल टीमें अभियान की निगरानी करेंगी और उत्तर रेलवे के साथ समन्वय कर इसका संचालन करेंगी.

राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं

लोगों से भी सतर्क रहने की अपील

महापौर ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें. उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव केवल सरकारी एजेंसियों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget