एक्सप्लोरर

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, कितनी थी तीव्रता?

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए. अभी जान-माल की सूचना नहीं है.

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए. अभी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. भूकंप 4.4 तीव्रता का था.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था. झज्जर में भारतीय समयानुसार सुबह 9:04 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. राज्य के जींद में भी भूकंप के तेज झटके लगे. बहादुरगढ़ में भी भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस हुए. इसके अलावा सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

भूकंप के झटकों से हिले मकान

भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान में आ गए. भूकंप के झटकों से मकान हिलने लगे. लोगों ने तत्काल अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली और कुछ समय तक बाहर ही रुके रहे. भूकंप का असर खासकर दिल्ली और नोएडा की हाईराइज सोसायटी में रहने वालों पर ज्यादा पड़ा, जहां लोग अत्यधिक घबराहट का सामना कर रहे थे.

इसी साल 17 फरवरी को भी आया था भूकंप

इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए थे. भूकंप सुबह 5.37 बजे के करीब आया था. झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे. पेड़ों पर बैठे पक्षी भी तेज आवाज के साथ इधर-उधर उड़ने लगे.

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी. इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था. यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया.

भूकंप को लेकर वैज्ञानिकों का क्या है कहना?

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है. ये प्लेट्स लगातार हरकत करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती हैं. इस टक्कर के परिणामस्वरूप प्लेट्स के कोने मुड़ सकते हैं और अत्यधिक दबाव के कारण वे टूट भी सकती हैं. ऐसे में, नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर फैलने का रास्ता खोजती है और यही ऊर्जा जब जमीन के अंदर से बाहर आती है, तो भूकंप आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
Delhi News: पुलिस हिरासत में आत्महत्या, दिल्ली HC का सख्त रुख, 18.44 लाख रुपये के मुआवजा का आदेश
पुलिस हिरासत में आत्महत्या, दिल्ली HC का सख्त रुख, 18.44 लाख रुपये के मुआवजा का आदेश
द्वारका एक्सप्रेसवे-मयूर विहार और DND फ्लाईओवर तक बिना ट्रैफिक होगी आवाजाही, 6-लेन टनल की डिटेल
द्वारका एक्सप्रेसवे-मयूर विहार और DND फ्लाईओवर तक बिना ट्रैफिक होगी आवाजाही, 6-लेन टनल की डिटेल
यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को राहत या झटका? 3 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला
यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को राहत या झटका? 3 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget