एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर के पिता बोले- बेटी का अभी तक नहीं किया अंतिम संस्कार, जानें- वजह

Shraddha Walker Murder: मामले की सुनवाई पर नाराजगी जताता हुए श्रद्धा के पिता की वकील ने कहा कि इस तरह तो इस केस का निर्णय आने में सालों लग जाएंगे. हम हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए अपील करेंगे.

Delhi News:  श्रद्धा वॉकर के पिता ने अभी तक अपनी बेटी का अंतिम संस्कार न कर पाने को लेकर दुख जताया है. श्रद्धा के पिता विजय वॉकर ने सोमवार को कहा कि मई में उनकी बेटी की हत्या को एक साल पूरा हो जाएगा लेकिन वह अभी तक अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए हैं. श्रद्धा की पिछले साल हत्या कर दी गई और उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर हत्या का आरोप लगा. आरोप है कि आफताब न सिर्फ श्रद्धा की हत्या की बल्कि हत्या के बाद उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रीज में रखा हुआ था और बारी-बारी से दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर उसे फेंका.

'हत्यारे को मौत की सजा मिलने के बाद ही करूंगा बेटी का अंतिम संस्कार'

श्रद्धा के पिता ने साकेत कोर्ट में श्रद्धा मर्डर मामले में चल रही सुनवाई में शामिल होने के बाद मीडिया के समक्ष ये बात कही. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी के हत्या रे को मौत की सजा मिलने के बाद ही वे अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे. उन्होंने कहा कि वह अभी अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि ट्रायल के निर्णय के बाद ही उनकी बेटी के अंग उन्हें दिए जाएंगे.

'समय से हो मामले की सुनवाई'

विजय वॉकर ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी के हत्यारे को मौत की सजा मिले और इस केस की सुनवाई समय से खत्म की जाए. वहीं विजय वॉकर की अधिवक्ता वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि निर्भया केस का फैसला आने में सात साल लगे, इस केस का फैसला आने में इतना समय नहीं लगना चाहिए. इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पर लगे आरोपों पर अपनी दलीलें पूरी कीं. आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया था.

'श्रद्धा की रिकॉर्ड ऑडियो-वीडियो देख भावुक हुए पिता'

वहीं दिल्ली पुलिस के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि श्रद्धा प्रैक्टो ऐप के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श ले रही थी. आफताब की मौजूदगी में कोर्ट रूम में श्रद्धा की ऑनलाइन काउंसलिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी चलाई गयी, जिसने श्रद्धा के पिता को भावुक कर दिया. इस रिकॉर्ड वीडियो में श्रद्धा कह रही थी कि वह मुझे पीटेगा, मुझे ढूंढ लेगा और मुझे मार देगा. एक रिकॉर्डिंग में उसने अपने डॉक्टर से कहा कि एक दिन आफताब ने उसका गला दबा दिया था, मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी.

'इस तरह तो केस की सुनवाई में सालों लग जाएंगे'

अब इस मामले पर अगली सुनवाई 25 तारीख को होगी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वकील कुशवाहा ने कहा कि इस तरह तो इस केस की सुनवाई में सालों लग जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई हर रोज होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं इसको लेकर श्रद्धा के पिता से चर्चा के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करूंगी. उन्होंने कहा कि केस की सुनवाई के लिए श्रद्धा के पिता मुंबई से दिल्ली आए हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Economic Survey: दिल्ली की कितनी फीसदी अनाधिकृत कॉलोनियों में हो रही पानी की सप्लाई? यहां जानें आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget