एक्सप्लोरर

दिल्ली में गोमांस बेचने के आरोप में चमन कुमार की पिटाई, फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए नमूने

दिल्ली के विजय नगर इलाके में गोमांस बेचने के आरोप में शख्स की पिटाई के बाद पुलिस ने कहा कि दुकान से मांस के नमूने जब्त कर लिए गए हैं और फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विजय नगर इलाके में किराने की दुकान पर कथित तौर पर गाय का मांस बेचने के आरोप में एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. पुलिस ने गुरुवार (28 मई) को बताया कि दुकान से एकत्र मांस के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता विजय नगर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग है. उसने दावा किया कि उसने बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव निवासी 44 वर्षीय चमन कुमार की दुकान से 400 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मांस खरीदा था. उसने कहा कि उसे बाद में संदेह हुआ कि यह गाय (Cow) का मांस है.

कई संगठन के लोग पहुंचे और पिटाई की

पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध गोमांस की बिक्री की बात फैलने के बाद, विभिन्न संगठनों के सदस्य चमन कुमार की दुकान के बाहर इकट्ठा हुए. हंगामा किया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी की मेडिकल जांच कराई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि पीसीआर कॉल के बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि घटनाक्रम को जानने के लिए आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उसकी समीक्षा की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “दुकान से मांस के नमूने जब्त कर लिए गए हैं और यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच के वास्ते भेज दिए गए हैं कि यह गाय का मांस है या नहीं.”

इलाके में बढ़ाई की सुरक्षा

अधिकारी ने कहा, “हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस उसके निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई करेगी.”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय नगर में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget